फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan upset with censor board chief

तो मैं फौरन पुलिस बुला लूंगाः आमिर खान

Sat, 23 Aug 2014 08:14 AM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
aamir khan upset with censor board chief

सुपरस्टार आमिर खान को सेंसर बोर्ड से फिल्म प्रमाणपत्र लेने के लिए कभी रिश्वत देने जैसी स्थिति से नहीं गुजरना पड़ा। आमिर कहते हैं कि अगर उनसे किसी ने रिश्वत मांगी तो वह फौरन पुलिस बुला लेंगे।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार को सोमवार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अदालत ने उन्हें मंगलवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। कुमार के बारे में पूछे जाने पर आमिर ने कहा, "मुझे उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।"

विज्ञापन

मेरे साथ कोई अनुभव नहीं रहा

aamir khan upset with censor board chief

​आमिर ने बुधवार को ​'​पीके​'​ का दूसरा पोस्टर ​लॉन्च करते समय संवाददाताओं को बताया, "मेरा उसके साथ कोई व्यक्तिगत अनुभव नहीं रहा है, इसलिए मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता।​"

​ ​सीबीएफसी के किसी एजेंट ने कभी रिश्वत लेने के लिए आपसे संपर्क किया? इसके जवाब में आमिर ने कहा, "मेरे साथ यह कभी नहीं हुआ। अगर ​ऐसा होता तो मैं ​ऐसा आदमी हूं कि अगर कोई मुझसे घूस मांगेगा तो तुरंत पुलिस बुला लूंगा। मैं तो तभी वहां इसकी आधिकारिक शिकायत करूंगा।"

आमिर खान की चर्चित फिल्म पीके 19 दिसंबर को रिलीज होगी। वह इन दिनों इसी सिलसिले में अलग-अलग जगहों पर पत्रकारों से मिल रहे हैं। यह फिल्म अभी से अपने पोस्टरों की वजह से विवादों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed