{"_id":"65c6335e88c2b625740fb083","slug":"aamir-khan-talks-about-upcoming-film-sitare-zameen-par-actor-said-this-film-is-different-from-taare-zameen-par-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: 'सितारे जमीन पर' से आमिर करेंगे वापसी, बोलें- तारे जमीन पर से काफी अलग होगी यह फिल्म....","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: 'सितारे जमीन पर' से आमिर करेंगे वापसी, बोलें- तारे जमीन पर से काफी अलग होगी यह फिल्म....
Fri, 09 Feb 2024 07:58 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Fri, 09 Feb 2024 07:58 PM IST
सार
बॉलीवुड में आमिर खान परफेक्शनिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं। वे जब भी कोई फिल्म साइन करते हैं, पूरी तरह से उसी फिल्म के किरदार के रंग में रंग जाते हैं।
विज्ञापन
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता आमिर खान इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे अपनी एक्स वाइफ किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' के प्रमोशन में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। साथ ही साथ इन दिनों वे अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। 'लापता लेडीज' के प्रमोशन के दौरान अभिनेता अपनी इस फिल्म के बारे में भी मीडिया से खुल कर बातें नजर आएं।
'सितारे जमीन पर' काफी अलग है
बॉलीवुड में आमिर खान परफेक्शनिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं। वे जब भी कोई फिल्म साइन करते हैं, पूरी तरह से उसी फिल्म के किरदार के रंग में रंग जाते हैं। पिछले दिनों मीडिया से बातें करते हुए अभिनेता ने कहा, 'फिल्म सितारे जमीन पर, तारे जमीन पर से काफी अलग होने वाली है। हां, यह फिल्म तारे जमीन पर की सीक्वल जरूर है, लेकिन यह फिल्म आपको रुलाएगी नहीं। इस फिल्म को देखकर आप खुश होंगे। यह एक मनोरंजक फिल्म होने के साथ साथ सामाजिक संदेश भी देती नजर आएगी।'
Kaagaz 2 Trailer: सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 'कागज 2' का ट्रेलर रिलीज, मनोरंजन के बीच छिपा है खास संदेश
विज्ञापन
अलग अवतार में नजर आएंगे आमिर
साल 2007 में आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। आमिर खान इस फिल्म में एक शिक्षक की भूमिका में दिखाई दिए थे। वहीं, अब आमिर अपनी अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। मीडिया से इस फिल्म के बारे में बातें करते हुए आमिर ने कहा, 'सितारे जमीन पर में मैं एक अलग रूप में आप सबसे मिलने वाला हूं। यह किरदार बेहद भावुक किरदार है। उम्मीद है कि आपको यह फिल्म भी पसंद आएगी।'
वैलंटाइन वीक में तृषा ने लुटाया पेट पर प्यार
आमिर का वर्क फ्रंट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान आने वाले दिनों में 'लाहौर 1947' में एक छोटी सी भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा आमिर फिल्म 'सितारे जमीन पर' से अपनी वापसी करने वाले हैं। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।