फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan son and maharaja actor junaid khan starts shooting for his second film as per report

Junaid Khan: आमिर खान के बेटे ने शुरू की दूसरी फिल्म की शूटिंग! बर्फबारी के बीच दिखाया काम के प्रति जुनून

Wed, 07 Feb 2024 03:40 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 07 Feb 2024 03:40 PM IST
सार

आमिर के बेटे भी अपने अभिनय का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान के बेटे जुनैद  फिल्म 'महाराजा' से डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वहीं, अब खबर सामने आई है कि जुनैद ने अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Aamir Khan son and maharaja actor junaid khan starts shooting for his second film as per report
आमिर खान, जुनैद खान - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता इस फिल्म में अपनी एक्स पत्नी किरण राव का सहयोग कर रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच अब आमिर के बेटे भी अपने अभिनय का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान के बेटे जुनैद फिल्म 'महाराज' से डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वहीं, अब खबर सामने आई है कि जुनैद ने अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जुनैद ने शुरू की दूसरी फिल्म की शूटिंग!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुनैद ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म महाराज की शूटिंग पूरी की और अब इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के बाद जुनैद खान ने अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। वह जापान में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में के अनुसार, फिल्म की शूटिंग के पहले दिन उन्हें बर्फबारी का सामना करना पड़ा, लेकिन जुनैद ने अपने काम के प्रति समर्पण का प्रदर्शन किया और फिल्म की शूटिंग जारी रखी। हालांकि, अभी जुनैद की दूसरी फिल्म को लेकर आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Dev D: देव डी के 15 साल पूरे होने पर अभय देओल का खुलासा, बोले- अनुराग को दिया था आइडिया, लेकिन...
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकार की कहानी पर आधारित होगी फिल्म
वहीं, जुनैद की पहली फिल्म महाराज की बात करें तो, यह फिल्म हिचकी फेम सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित है। फिल्म की कहानी विपुल मेहता और स्नेहा देसाई ने लिखी है। फिल्म ‘महाराज’ एक खोजी पत्रकार के नजरिये से कही गई ऐसी कहानी है, जिसमें एक बड़े हिंदू धार्मिक संप्रदाय के संत के अनैतिक कार्यों की पोल खोली गई थी। फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है और इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। 1800 के दशक में स्थापित, यह सामाजिक थ्रिलर एक पत्रकार की कहानी बताती है, जो समाज के एक शक्तिशाली आदर्श को अपनाता है।

यह सितारे आएंगे नजर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुनैद खान की पहली फिल्म 'महाराज' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स ने इस मनोरंजक नाटक को रिलीज करने के लिए नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ साझेदारी की है, जिसमें जयदीप अहलावत, शरवरी और शालिनी पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में जुनैद एक पत्रकार की भूमिका निभाएंगे। वहीं, जयदीप अहलावत ने संत की भूमिका में नजर आएंगे। जुनैद के साथ शरवरी और शालिनी पांडे भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी।

यह भी पढ़ें: The Raja Saab: वीएफएक्स से लेकर संगीत तक, 'राजा साब' की हर बात होगी खास, निर्माता ने साझा की दिलचस्प जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed