{"_id":"9964ab5e787bd58a1f4fcf5daeeb0b88","slug":"aamir-khan-pramote-salman-khan-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर क्यों कर रहे हैं सलमान की फिल्म का प्रचार?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर क्यों कर रहे हैं सलमान की फिल्म का प्रचार?
अमर उजाला दिल्ली
Updated Mon, 13 Jan 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बात किसी को भी हैरत में डाल देगी। आखिर आमिर खान सलमान की नई फिल्म जय हो का प्रचार क्यों कर रहे हैं।
विज्ञापन
आमिर खान ने 24 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म जय हो के प्रचार के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट का सहारा लिया है।
आमिर ने ट्वीटर पर सलमान की इस फिल्म को प्रमोट किया है। आमिर ने लिखा, ‘12 दिन बाकी हैं...जय हो।’
अब यह बात किसी को भी समझ नहीं आ रही है कि इस बार अपनी फिल्म धूम 3 को ठीक से प्रमोट न करने वाले आमिर खान आखिर सलमान की फिल्म प्रमोट क्यों कर रहे हैं।
हालांकि प्रमोट न करने के बावजूद आमिर खान की फिल्म धूम 3 वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपए कमा चुकी है। यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।