{"_id":"5d42cb4d8ebc3e6cbb2a608e","slug":"aamir-khan-met-nitesh-tiwari-in-delhi-also-watched-chhichhore-trailer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितेश तिवारी से मिलने दिल्ली पहुंचे आमिर खान, रिलीज होने से पहले देखा 'छिछोरे' का ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नितेश तिवारी से मिलने दिल्ली पहुंचे आमिर खान, रिलीज होने से पहले देखा 'छिछोरे' का ट्रेलर
Thu, 01 Aug 2019 04:54 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 01 Aug 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
नितेश तिवारी के साथ आमिर खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अचानक ही डायरेक्टर नितेश तिवारी से मिलने दिल्ली पहुंचे। इस दौरान आमिर खान को नितेश ने अपनी अपकमिंग फिल्म छिछोरे का ट्रेलर भी दिखाया। बता दें कि ये ट्रेलर चार अगस्त को रिलीज होगा।
बता दें कि आमिर खान ने नितेश तिवारी के साथ फिल्म दंगल में काम किया है। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म से ही जायरा वसीम, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया था।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान छिछोर में कैमियो कर सकते हैं। हालांकि इस खबर की पुष्ठि अभी तक नहीं की गई है। वहीं बात फिल्म छिछोरे की करें तो फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। वहीं वरुण शर्मा भी फिल्म में मुख्य रोल निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
बात आमिर खान के करियर की करें तो उनकी अगली फिल्म अद्वैत चंदन निर्देशित 'लाल सिंह चड्ढा' होगी। इस फिल्म को फॉरेस्ट गंप का रीमेक बताया जा रहा है।