फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan is the reason of alia bhatt and deepika padukone fight

आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के बीच जंग आमिर हैं वजह

Wed, 10 Oct 2018 02:45 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
aamir khan is the reason of alia bhatt and deepika padukone fight
aamir khan and imran khan

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण अच्छी दोस्त के रूप में जानी जाती हैं। रणबीर कपूर वाला फैक्टर बीच में होने के बावजूद भी इन दोनों की दोस्ती में कभी भी दरार नहीं आई है। खबरों की मानें तो आलिया दीपिका जल्द ही करन जौहर के चैट शो पर भी साथ दिखाई देने वाली हैं। आप इसी से इनकी दोस्ती का अंदाजा लगा सकते हैं। हालांकि अब इन दोनों के बीच ऐसा कुछ होने जा रहा है कि इनकी दोस्ती में खटास पड़ सकती है।

विज्ञापन


खबर है कि दोनों में आमिर खान की अगली फिल्म को पाने के लिए जंग छिड़ गई है। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले आलिया और अयान मुखर्जी आमिर खान संग डिनर डेट पर गए थे। तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया में आई थीं। सुनने में आया था कि आमिर खानए आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी किसी खास प्रोजेक्ट के लिए मिले हैं। इसके बाद बीती रात दीपिका पादुकोण को भी आमिर खान के घर के बाहर स्पॉट किया गया है। माना जा रहा है कि वो भी आमिर से किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में मिलने गई थीं।
विज्ञापन


अभी इस बात को पक्के तौर से नहीं कहा जा सकता है कि आलिया.दीपिका एक ही प्रोजेक्ट के सिलसिले में आमिर खान से मिली हैं या फिर दोनों अलग.अलग प्रोजेक्ट के लिए। खैर जो भी हो देखने वाली बात यह रहेगी कि आमिर खान 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तानश्' के बाद कौन सी फिल्म करेंगे और उसमें आलिया दीपिका में से कौन सी अदाकारा दिखाई देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed