{"_id":"98243716f74fca733bd986d3f61b37b1","slug":"aamir-khan-is-all-praise-for-the-versatility-of-ranbir-kapoor-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्लॉप फिल्म के लिए आमिर खान ने की रणबीर कपूर की तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लॉप फिल्म के लिए आमिर खान ने की रणबीर कपूर की तारीफ
Updated Thu, 28 May 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
रणबीर कपूर की 'बॉम्बे वेलवेट' बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद वो सबके निशाने पर हैं। लेकिन आमिर खान ने फिल्म देखकर रणबीर का तारीफों के पुल बांध दिए हैं। इंडो-एशियन की खबर के मुताबिक आमिर का कहना है कि रणबीर कपूर एक शानदार एक्टर हैं और वो हर तरह के रोल कर सकते हैं।
विज्ञापन
'बॉम्बे वेलवेट' से दर्शकों के दिल में उतरने में नाकाम रहे रणबीर के लिए ये काफी राहत की बात है कि उन्हे 'बॉम्बे वेलवेट' के बाद फिल्म इंडस्ट्री से आमिर खान जैसे सितारे की तारीफ मिली है।
विज्ञापन
Trending Videos
हिट-फ्लॉप पर नही देना चाहिए ज्यादा ध्यान
आमिर का कहना है कि हिट और फ्लॉप से हटकर काम पर ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। आमिर खान और रणबीर कपूर 'पीके' में साथ-साथ दिखे थे। हालांकि रणबीर इसमें मेहमान भूमिका में नजर आए थे। रणबीर को बहुमुखी प्रतिभाशाली कहने वाले आमिर खुद भी अपने किरदार में ढल जाने के लिए जाने जाते हैं।
आमिर अपनी आने वाली फिल्म 'दंगल' पर काम पर रहे हैं। इसके लिए उन्होने अपना वजन भी 92 किलो कर लिया है। ये फिल्म पहलवान महावीर फोगट की जिंदगी पर आधारित है।
आमिर अपनी आने वाली फिल्म 'दंगल' पर काम पर रहे हैं। इसके लिए उन्होने अपना वजन भी 92 किलो कर लिया है। ये फिल्म पहलवान महावीर फोगट की जिंदगी पर आधारित है।