फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Hugs Brother Faisal Khan Sister Nikhat Hegde Shared Unseen Photos on Social Media

Aamir Khan: छोटे भाई फैसल को गले लगाते नजर आए आमिर खान, बहन निखत ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें

Sat, 17 Jun 2023 03:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 17 Jun 2023 03:54 PM IST
सार

आमिर खान की बहन निखत खान हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां जीनत हुसैन के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक में कस्टमाइज्ड टी-पॉट केक देखा जा सकता है जिस पर  'हैप्पी बर्थडे अम्मी' लिखा हुआ है।

विज्ञापन
Aamir Khan Hugs Brother Faisal Khan Sister Nikhat Hegde Shared Unseen Photos on Social Media
आमिर खान, फैसल खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान कुछ ही समय पहले अपने घर पर मां जीनत हुसैन का 89वां बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आए थे। इस पार्टी में आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव, बेटी आइरा खान, उनकी बहन निखत और फरहत समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। अब सेलिब्रेशन की कुछ और तस्वीरेंं भी सामने आई हैं, जिसे देखकर फैंस चौंक सकते हैं।

विज्ञापन

Rakhi Sawant: मीका संग लड़ाई खत्म करने पर राखी का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों से टकराव का बोझ लिए नहीं मरना चाहती

विज्ञापन

बहन ने शेयर कीं तस्वीरें

दरअसल, आमिर खान की बहन निखत खान हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां जीनत हुसैन के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक में कस्टमाइज्ड टी-पॉट केक देखा जा सकता है जिस पर  'हैप्पी बर्थडे अम्मी' लिखा हुआ है। एक अन्य तस्वीर में जीनत हुसैन अपने बच्चों आमिर खान, फैसल खान, निखत और फरहत के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। आमिर बेज रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं, जबकि फैजल काले रंग का कुर्ता पहने दिख रहे हैं। अगली तस्वीर में आमिर खुशी-खुशी अपनी दोनों बहनों निखत और फरहत के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं, जो साड़ियों में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में आमिर अपने भाई फैसल को गले लगाते हुए भी दिख रहे हैं। 
Bigg Boss OTT 2: 'मैं कुछ भी संस्कृति के खिलाफ नहीं होने दूंगा...,' बिग बॉस ओटीटी 2 पर सलमान खान की दो टूक

View this post on Instagram

A post shared by Nikhat Hegde (@nikhat3628)

आमिर पर कई आरोप लगा चुके हैं फैसल

बता दें कि आमिर और फैसल के बीच तकरार की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। फैसल मीडिया से बातचीत में अपने भाई पर कई सनसनीखेज आरोप भी लगा चुके हैं। हालांकि तस्वीरों से ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच अब दूरियां खत्म हो चुकी हैं। गौरतलब है कि आमिर खान आखिरी बार 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। इस फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद अभिनेता ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया था। दिल्ली के एक कार्यक्रम  में उन्होंने एलान किया था कि वह परिवार को कुछ समय देना चाहते हैं, इस वजह से वह एक्टिंग से उन्होंने कुछ समय के लिए दूरी बनाई है। 
Shahid Kapoor: क्या आने वाला है 'जब वी मेट' का दूसरा पार्ट? शाहिद कपूर ने इम्तियाज अली संग फिल्म पर दिया हिंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed