{"_id":"6f8a6833dd10939b150d1497880e3f4e","slug":"aamir-khan-dhoom3-pk","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर की फिल्म 'पीके' की रिलीज डेट तय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर की फिल्म 'पीके' की रिलीज डेट तय
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पीके' की रिलीज डेट तय हो गई है। फिल्म इस वर्ष क्रिसमस पर रिलीज होगी। आमिर खान ने ट्वीट कर ये जानकारी अपने प्रशंसकों को दी है।
विज्ञापन
राजकुमार हीरानी की फिल्म पीके को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्सुकता है। फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। पहले ये फिल्म गर्मियों में रिलीज होने वाली थी लेकिन आमिर ने इसकी रिलीजिंग के लिए अपना लकी डे यानि कि क्रिसमस को चुना है।
विज्ञापन
अब इस खबर से उनके प्रशंसक भले ही खुश हों लेकिन रणबीर कपूर बड़ी चिंता में पड़ सकते हैं। अभी तक रणबीर इस बात से खुश थे कि उनकी फिल्म 'बांबे वेलवेट' एकमात्र बड़ी फिल्म होगी जो क्रिसमस पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
पर क्रिसमस पर बॉक्स ऑफिस के किंग यानि कि आमिर की फिल्म वो भी राजू हीरानी के साथ कहीं थ्री ईडियट जैसा कारनामा दोहरा गई तो फिर तो रणबीर की मूवी को कोई नहीं पूछेगा।
वैसे पीके में सुशांत राजपूत और संजय दत्त की भी भूमिकाएं हैं। अब आमिर का ये ट्वीट रणबीर कपूर को चिंता में तो डाल ही गया होगा।