फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir-hirani change 'pk' script

आमिर-हिरानी बदलेंगे 'पीके' की पटकथा

Sat, 03 Nov 2012 02:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 03 Nov 2012 02:57 PM IST
विज्ञापन
aamir-hirani change 'pk' script
आमिर खान स्टारर फिल्म 'पीके' की स्क्रिप्ट काफी कुछ अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी' से मिलती है। इस बात की चर्चा फिल्मी गलियारों में फिल्म ओएमजी के रिलीज होने के बाद शुरू हो गयी थी। हालांकि, 'पीके' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने 'ओएमजी' की रिलीज़ से पहले ही अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट साफ कर दी थी।
विज्ञापन


उनकी फिल्म उन लोगों पर बेस्ड है, जो धर्मगुरुओं के आडंबर पर विश्वास करते हैं। सूत्रों का मानना है कि यह दोनों फिल्में आपस में काफी मिलती-जुलती हैं। चूंकि इस फिल्म से आमिर खान जुड़े हुए हैं इसलिए इस बात की चर्चा होने शुरू हो गई है कि क्या आमिर दखल देकर इस फिल्म की पटकथा में थोड़ा बहुत बदलाव लाएंगे।
विज्ञापन


यह सुनने में आने भी लगा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिर से काम किया जाएगा, ताकि फिल्म की स्टोरी किसी की कॉपी न लगे। यही वजह है कि अब फिल्म का शूटिंग शेड्यूल अक्टूबर की बजाय दिसंबर-जनवरी तक के लिए खिसका दिया गया है। आमिर और हिरानी दोनों ही अपने काम में परफेक्ट माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed