{"_id":"c51d9383de0ee92888b5a46904c183cc","slug":"aadesh-shrivastava-is-no-more-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से पीड़ित संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर से पीड़ित संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का निधन
एजेंसी/मुंबई
Updated Sat, 05 Sep 2015 03:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर की बीमारी से पीड़ित संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का शुक्रवार देर रात कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। 51 वर्षीय आदेश का पिछले 40 दिन से कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
अस्पताल के डॉ. राम नारायण ने बताया कि आदेश श्रीवास्तव का शुक्रवार देर रात 12:30 बजे कैंसर के चलते निधन हो गया। इससे पहले आदेश के साले और संगीतकार ललित पंडित ने बताया था कि आदेश की कीमोथैरेपी हुई लेकिन वह कोई रिस्पांस नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
इसलिए डॉक्टरों ने उनकी कीमोथैरेपी करना बंद कर दिया है। आदेश ने चलते चलते, बाबुल, बागबान, कभी खुशी कभी गम, राजनीति, वेलकम जैसी हिट फिल्मों में संगीत दिया।
विज्ञापन