फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aadesh debut was not best, but he does amazing work at last

मोरा पिया, मोसे बोलत नाहीं...थम गई आवाज

Sat, 05 Sep 2015 08:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Sep 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
aadesh debut was not best, but he does amazing work at last

आदेश श्रीवास्तव। संगीत की दुनिया का वो नाम, जिसने कई ऐसे गानों को अपनी धुन दी जिसने लोगों के दिलों को छू लिया। चाहे वो बाबुल मूवी का 'बेबसी दर्द का ये आलम' हो या फिर कभी खुशी कभी गम मूवी का 'से शावा शावा'।

विज्ञापन


आदेश हर अंदाज में संगीत की दुनिया में फिट बैठते थे। अब आदेश नहीं रहे। कल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कैंसर से जूझते हुए 49 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दुःखद है कि जिस दिन आदेश का 49 वां जन्मदिन था, उसी दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आदेश गानों को अपनी आवाज कभी-कभी देते थे, लेकिन उनकी बनाई धुनें आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहला ब्रेक कन्यादान से

aadesh debut was not best, but he does amazing work at last

राजनीति मूवी का गाना मोरा पिया मोसे बोलत नाहीं में उन्होंने केवल गाने को केवल धुन ही नहीं दी थी, बल्कि उसे अपनी आवाज से भी तराशा था। आदेश ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सुपर हिट गाने दिए थे।

आदेश ने 100 से उपर हिन्दी फिल्मों के गानों में अपनी धुन दी थी। मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले आदेश को उनका पहला ब्रेक 1993 में फिल्म कन्यादान से मिला।

ये उनकी खुशकिस्मती ही थी कि उनका पहला गाना ही लता मंगेश्कर ने गाया था, लेकिन ये फिल्म रिलीज न हो पाने की वजह से आदेश लोगों की निगाह में नहीं आ सके थे।

विदेशी संगीतकारों के साथ भी किया काम

aadesh debut was not best, but he does amazing work at last

फिर उन्होंने 'जाने तमन्ना ' मूवी में भी अपनी धुन दी, लेकिन फिर वही हुआ जो उनकी पहली फिल्म के साथ हुआ। लेकिन वो कहते हैं न कि देर है, पर अंधेर नहीं कुछ ऐसा ही आदेश के साथ भी हुआ।

उन्हें लोगों की निगाह में आने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा लेकिन फिल्म 'आओ प्यार करें' में उन्होंने 'हाथों में आ गया जो कल ' को अपनी धुन दी जो गाना हिट रहा।

आदेश केवल बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं थे बल्कि उन्होंने हॉलीवुड के एकॉन, जूलिया फॉर्डहैम, सहित कई अन्य बड़़े विदेशी संगीतकारों के साथ भी उन्होंने काम किया है।

आखिरी तक किया काम

aadesh debut was not best, but he does amazing work at last

आदेश की शादी विजयता पंडित से हुई थी, जो संगीत कार ललित पंडित की बहन हैं। आदेश के दो बच्चे अविनेश और अवितेश हैं। आदेश को सबसे ज्यादा वाहावही सन् 2000 और 2001 में कुंवारा, तरकीब, और शिकारी फिल्म में संगीत देने के लिए मिली।


आदेश की तरक्की बस इतना सा ख्वाब है फिल्म में भी जारी रही। आदेश के कैंसर का पहला अटैक दिसंबर 2010 में आया था जिसके बाद उनका इलाज शुरु किया गया। हाल ही में रिलीज हुई वेलकम बैक का संगीत भी तैयार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed