फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   A Suitable Boy actor Ishaan Khattar talk about his character in the Mira Nair web series

EXCLUSIVE: अपने चुने किरदारों को संयोग मानते हैं ईशान खट्टर, 'ए सूटेबल ब्वॉय' के किरदार पर कही ये बात

Fri, 23 Oct 2020 07:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 23 Oct 2020 07:32 PM IST
सार

  • 'ए सूटेबल ब्वॉय' ओटीटी पर रिलीज हो गई है।
  • वेब सीरीज में ईशान खट्टर के किरदार का नाम मान है।
  • मीरा नायर की सलाम बॉम्बे ऐसी फिल्म थी जिसे ईशान ने डीवीडी पर देखा था।

विज्ञापन
A Suitable Boy actor Ishaan Khattar talk about his character in the Mira Nair web series
तब्बू, ईशान खट्टर - फोटो : file photo

विस्तार

अभिनेता ईशान खट्टर एक बार फिर से अपने अभिनय की वजह से चर्चाओं में हैं। उनकी बहुचर्चित वेब सीरीज 'ए सूटेबल ब्वॉय' ओटीटी पर रिलीज हो गई है। समीक्षकों की ओर से फिल्म की काफी तारीफ भी हो रही है। 'ए सूटेबल ब्वॉय' के रिलीज होने पर अमर उजाला ने वेब सीरीज के मुख्य अभिनेता ईशान खट्टर ने खास बातचीत की। 

विज्ञापन


इस वेब सीरीज में ईशान खट्टर के किरदार को नाम मान है। अपने किरदार में उन्होंने अभिनय के कई रंग दिखाए हैं। बता दें कि ईशान खट्टर ने अपने अभिनय की छाप न केवल बॉलीवुड में बल्कि विश्व स्तर पर भी छोड़ी है। वह मशहूर ईरानी निर्माता-निर्देशन माजिद मजीदी की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स में भी अपने अभिनय का दम दिखा चुके हैं। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ऐसी फिल्मों और किरदारों का चुनाव सोच समझकर करते हैं या फिर संयोग से उन्हें ऐसी फिल्में मिलती हैं ?

विज्ञापन

A Suitable Boy actor Ishaan Khattar talk about his character in the Mira Nair web series
ए सूटेबल ब्वॉय - फोटो : file photo

इस पर ईशान खट्टर ने कहा, 'इसमें संयोग का बड़ा हाथ है, क्योंकि मेरी उम्र का कलाकार जो संघर्ष कर रहा हो वह ऐसी चीजों को चुनने की स्थिति में नहीं होता है कि वह अपनी मर्जी से फिल्म और किरदार चुन सके। सही बात तो यह है कि एक कलाकार को अनुकूलनीय होना चाहिए। इसलिए मैं इसमें ऊपर वाले का आशीर्वाद मानता हूं कि मुझे ऐसे किरदार मिले।' 

वेब सीरीज 'ए सूटेबल ब्वॉय' में अपने किरदार के बारे में बात करते हुई ईशान खट्टर ने कहा, 'इस वेब सीरीज में मेरा जो मान का किरदार है वह सोच से बिल्कुल परे है। हम सोचेंगे कि मान अब कुछ करने वाला है, लेकिन ठीक दूसरे पल वह उसके विपरीत करते हुए नजर आता है। इसलिए यह बेहद दिलचस्प किरदार है। इस किरदार को करने का मुझे अच्छा मौका मिला, जिसमें मैंने अभिनय के कई रंग जिए।' 

मीरा नायर की फिल्मों पर बात करते हुए ईशान खट्टर ने कहा, 'मुझे उनके सिनेमा से बहुत मोहब्बत है। मैंने उनके सिनेमा को बहुत देखा है। मैं काफी समय से उनकी फिल्मों को देखता आया हूं। मैं 15 साल की उम्र से फिल्म फेस्टिवल में फिल्में देखने लगा था, लेकिन मीरा नायर की सलाम बॉम्बे ऐसी फिल्म थी जिसे मैंने डीवीडी पर देखा। क्योंकि इस फिल्म के बारे में मैंने बहुत सुना था।' इसके अलावा ईशान खट्टर ने अमर उजाला से वेब सीरीज 'ए सूटेबल ब्वॉय' को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं। 

पढ़ें: महाष्टमी के मौके पर अमृता राव ने साझा किया अपना वीडियो, माता दुर्गा से मांगी यह दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed