फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   A R Rahman on bollywood films music

बॉलीवुड म्यूजिक पर बोले ऑस्कर विजेता एआर रहमान, इन दिनों संगीत पर काम नहीं हो रहा

Tue, 07 Aug 2018 04:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
A R Rahman on bollywood films music
A R Rehman
ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान का मानना है कि फिल्मों में संगीत का इस्तेमाल एक भूमिका के रूप में होना चाहिए और इसे बेकार नहीं समझना चाहिए। हिन्दी फिल्म जगत के संगीत में गिरावट के बारे में पूछे जाने पर रहमान ने कहा कि लोग कहानी के साथ जुड़ने वाले संगीत पर काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


रहमान ने यहां एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘लोग बजने वाले गीत या दृश्य को लेकर आश्वस्त नहीं होते हैं क्योंकि वे पटकथा पर काम नहीं कर रहे हैं जो एक दृश्य को खूबसूरत संगीत से जोड़ सके। उन्होंने कहा, संगीत की एक भूमिका होनी चाहिए। ‘रॉकस्टार’ और ‘ताल’ जैसी फिल्मों में संगीत एक महत्वपूर्ण धुरी है। अगर आप इसे एक गीत या दो गीत में एक च्यूंगम जैसे इस्तेमाल करते हैं और फिर इसे फेंक देंगे तब आपको क्या मिलेगा?’’ 
विज्ञापन


भारतीय सिनेमा में सबसे प्रभावशाली माने जाने वाले संगीतकारों में से एक रहमान ने कहा कि अच्छा संगीत ईमानदारी और अध्यात्मिकता ढूंढती है। रहमान इस समय अमेजन प्राइम वीडियो के लिए एक श्रृंखला पर काम कर रहे हैं। ‘हारमोनी विद ए आर रहमान’ नामक इस श्रृंखला में वह भारत की समृद्ध संगीत विरासत की तलाश करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed