फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   a horror comedy film based on bigg boss

'बिग बॉस' पर बनेगी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म

Tue, 27 Nov 2012 05:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Nov 2012 05:31 PM IST
विज्ञापन
a horror comedy film based on bigg boss
चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' पर अब फिल्म देखने को मिलेगी। इस फिल्म में 'बिग बॉस' के सभी सीजनों का निचोड़ होगा। फिल्म में 'बिग बॉस' की उस दुनिया को दिखाने का प्रयास किया जाएगा जिसे दर्शक 'बिग बॉस' धारावाहिक में नहीं देख पाते हैं। कई सारी ऐसी बातें जो धारावाहिक में नहीं दिखाई जा सकती फिल्म में दिखाए जाएंगी।
विज्ञापन


'बिग बॉस' पर आधारित इस फिल्म का निर्माण 'बिग बॉस' में शामिल रहे प्रतिभागियों से बातीचत के आधार पर किया जाएगा। इस फिल्म में कॉमेडी और रोमांस के साथ थोड़ा थ्रिल भी देखने को मिल सकता है। इंडेमोल इंडिया और सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की फिल्म प्रोडक्शन शाखा मूविंग पिक्चर्स इस फिल्म का संयुक्त तौर पर इस फिल्म का निर्माण करने जा रही है।
विज्ञापन


एंडेमोल इंडिया के कार्यकारी अधिकारी दीपक धर ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि हम बड़े पर्दे पर भी सफलता हासिल करेंगे और इस प्रारूप की अस्थिरता को कायम रखेंगे।’’सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक नितिन तेज आहूजा ने कहा, ‘बिग बॉस’ में शानदार सिनेमाई क्षमता है। अब हम इसे फिल्म प्रारुप में बनाने का प्रयास करेंगे। फिल्म में कलाकार कौन से होंगे इसका फैसला अभी होना बाकी है। जल्द ही इसके लिए कलाकारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed