{"_id":"65588ae8a5c52467fe0f69f5","slug":"a-hattrick-of-success-salman-khan-grateful-for-fans-unending-love-for-tiger-3-movie-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: 'टाइगर 3' की सफलता पर गदगद हुए सलमान खान, फैंस को कहा शुक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: 'टाइगर 3' की सफलता पर गदगद हुए सलमान खान, फैंस को कहा शुक्रिया
Sat, 18 Nov 2023 03:32 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 18 Nov 2023 03:32 PM IST
विज्ञापन
टाइगर 3 सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरा फिल्म 'टाइगर 3' सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म पर इतना प्यार बरसाने के लिए अभिनेता ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। सलमान खान ने कहा कि 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को मिले प्यार को देखकर उन्हें सफलता की हैट्रिक जैसा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
फैंस का जताया आभार
सलमान खान ने प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा, 'मैं आपके प्यार के लिए आभारी हूं, जो आपने मुझ पर वर्षों से बरसाया है। उस प्यार के लिए भी जो आपने मेरी टाइगर फ्रेंचाइजी को दिया है। मैंने अब तक तीन बार सुपर-स्पाई टाइगर की भूमिका निभाई है। आपसे मिली तारीफ और प्यार से ऐसा महसूस हो रहा है कि यह मेरे लिए सफलता की हैट्रिक है'।
विज्ञापन
Katrina kaif: एक-दूसरे के साथ वक्त नहीं बिता पा रहे विक्की और कटरीना, यह है वजह
विज्ञापन
बोले- मैंने अपना सबकुछ दिया
सलमान खान ने आगे कहा, 'यह एक ऐसा किरदार है, जिसके लिए मैंने हर बार जीतोड़ मेहनत की है। मैंने असल में इस किरदार को अपना सबकुछ दिया है। इसलिए, इस फिल्म की सफलता मेरे लिए बेहद निजी है।' बता दें कि मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित 'टाइगर 3' में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आए हैं। 'टाइगर 3' सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है।
Katrina Kaif: भारतीय टीम का उत्साह बढ़ा रहीं कटरीना कैफ, कहा- 'विश्व कप में इंडिया ने किया शानदार प्रदर्शन'
अब तक रिलीज हो चुकीं तीन कड़ी
बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'एक था टाइगर' साल 2012 में रिलीज हुई थी। दूसरी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' साल 2017 में रिलीज हुई। अब इस साल दिवाली के मौके पर 'टाइगर 3' आई है। आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक 205.35 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसने 300 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर लिया है।
Mick Jagger: मिक जैगर ने साझा किया भारत दौरे का अनुभव, रॉक लीजेंड के पोस्ट पर पीएम मोदी ने दी यह प्रतिक्रिया