फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rockstar Mick Jagger enjoyed his stay in India and shared Post PM Narendra Modi reacts

Mick Jagger: मिक जैगर ने साझा किया भारत दौरे का अनुभव, रॉक लीजेंड के पोस्ट पर पीएम मोदी ने दी यह प्रतिक्रिया

Sat, 18 Nov 2023 03:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 18 Nov 2023 03:11 PM IST
सार

पीएम मोदी ने मिक के पोस्ट पर लिखा, 'यह जानकर खुशी हुई कि आपको यहां के लोगों और संस्कृति के बीच खुशी मिली। आप यहां आते रहिए'।

विज्ञापन
rockstar Mick Jagger enjoyed his stay in India and shared Post PM Narendra Modi reacts
मिक जैगर-पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोलिंग स्टोन बैंड के संस्थापक रॉकस्टार मिक जैगर इन दिनों भारत में हैं। अंग्रेजी गायक ने हाल ही में अपने भारत दौरे का अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट साझा किया है। वह प्रकृति के बीच गिटार बजा रहे हैं और गाना गाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि वह भारत में प्रकृति के बीच रहकर काफी एंजॉय कर रहे हैं और साथ ही सिंगर ने भारत की संस्कृति की तारीफ की है। उनके पोस्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

Bigg Boss 17: एमसी स्टेन ने बिग बॉस 17 के विजेता से उठाया पर्दा, 'फर्रे' की टीम संग शो में मचाया धमाल
विज्ञापन


प्रकृति के बीच आए नजर
पोस्ट साझा कर मिक ने लिखा है, 'धन्यवाद और नमस्ते भारत। रोज के कामों से दूर, इधर आकर मुझे बड़ी खुशी हुई। आप सबको बहुत प्यार और शुक्रिया'। पीएम नरेंद्र मोदी ने सिंगर के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें भारत की खूबियां गिनवाई हैं। मिक के पोस्ट को रि-शेयर करते हुए पीएम ने लिखा, 'आप हमेशा वो हासिल नहीं कर पाते हैं, जिसकी आपको ख्वाहिश होती है। लेकिन हमारा भारत देश साधकों से भरी हुई भूमि है, जो सभी को सांत्वना और संतुष्टि प्रदान करती है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Katrina Kaif: भारतीय टीम का उत्साह बढ़ा रहीं कटरीना कैफ, कहा- 'विश्व कप में इंडिया ने किया शानदार प्रदर्शन'

पीएम मोदी ने साझा किया पोस्ट
पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'यह जानकर खुशी हुई कि आपको यहां के लोगों और संस्कृति के बीच खुशी मिली। आप यहां आते रहिए'। मिक जैगर के पोस्ट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'आप हमारे फेवरेट हैं, आपको भारत में देखकर बेहद खुशी हो रही है।' एक यूजर ने लिखा, 'आपकी सुरीली आवाज सुनकर बहुत अच्छा लगा, आप यहां आना जारी रखिए'।

कोलकाता भी घूमे मिक
बता दें कि मिक पिछले कई दिनों से भारत भ्रमण पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वह सिटी ऑफ जॉय कोलकाता भी गए। इतना ही नहीं मिक जैगर ने कोलकाता में दिवाली का जश्न भी मनाया है। इसके अलावा सिंगर को बीते दिनों वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच देखते हुए भी देखा गया था। मिक ने इंस्टाग्राम पर भी अपनी भारत यात्रा की झलकियां साझा की हैं।
The Railway Men Review: शिव की साधना को कलाकारों का वरदान, इंसानियत के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि देती सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed