अब फिल्मों की ओर मुड़े अन्ना हजारे!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता अनिरुद्ध गायकार सामाजिक कार्यकर्त्ता अन्ना हजारे के जीवन पर फिल्म बनाना चाहते है। जिसका निर्देशन मराठी अभिनेता से निर्देशक बने, शशांक उदपुरकर करेंगे।
हाल ही में, संभाजी राजे जैसी फिल्म पर काम कर चुके उदपुरकर लगभग 6 महीने से अन्ना के बारे में जानकारी जुटाने में लगे है। निर्देशक इसकी पुष्टि करते हुए कहते है, "अन्ना को रामलीला मैंदान में देखने के बाद, मैं उन पर फिल्म बनाने के लिए प्रेरित हुआ। वह उनकी 9 वर्ष की से लेकर अब तक की कहानी को दिखाया जाएगा।
कई राज्यों में होगी शूटिंग
साथ ही फिल्म की शूटिंग रालेगढ़ सिद्दी, मुंबई, कश्मीर और लद्दाख में होगी। हमे वास्तविक लोकेशन पर शूट करेंगे। फिर चाहे वह उनका बचपन हो, आर्मी के दिन और या घर पर वापसी, और फिर भरष्टाचार के खिलाफ लड़ाई।"
हालाँकि फिल्म तो तय हो गई है लेकिन अभी तक फिल्म की कास्ट को तय नहीं किया गया है इसके बारे में निर्देशक का कहना है,"हमें अभी इसे तय करना है। हम इसकी घोषणा चुनावों के बाद करेंगे, क्योंकि अन्ना अभी अपने दूसरे वायदों में व्यस्त है।"
एक तरह की अन्ना की जीवनी होगी फिल्म