Bryan Adams Concert: ब्रायन के कॉन्सर्ट में बदइंतजामी पर फूटा फैन का गुस्सा, कहा- पैंट में करना पड़ा पेशाब
Bryan Adams Mumbai Concert: हाल ही में रॉक सिंगर ब्रायन एडम्स का कॉन्सर्ट मुंबई में आयोजित हुआ। एक फैन के लिए इस कॉन्सर्ट में आना जैसे एक गलती साबित हुआ। शख्स ने पोस्ट साझा कर अपनी आपबीती बताई है।
विस्तार
कनाडाई रॉक सिंगर ब्रायन एडम्स का मुंबई में कॉन्सर्ट आयोजित हुआ। 13 दिसंबर 2024 को इवेंट में ब्रायन को सुनने बड़ी संख्या में फैंस आए। एक तरफ तमाम लोगों ने यहां आकर एंजॉय किया, तो एक शख्स के लिए कॉन्सर्ट में आने का अनुभव बहुत बुरा साबित हुआ। उसने इवेंट की अव्यवस्थाओं की पोल खोली है। शख्स का कहना है कि इतने बड़े इवेंट में टॉयलेट की व्यवस्था भी ठीक नहीं रखी गई, जिसके चलते मजबूरी में उसे पैंट में पेशाब करना पड़ा।
आयोजकों पर फूटा शेल्डन का गुस्सा
इस कॉन्सर्ट को जोमैटो ऑर्गनाइज किया। शेल्डन अरंजो नाम के शख्स ने जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल को टैग करते हुए ओपन लैटर लिखा है। शख्स ने लिंक्डइन पर पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वे डायबिटीज के मरीज हैं। कॉन्सर्ट में इतनी खराब व्यवस्थाएं रहीं कि उन्हें पेशाब भी अपने पैंट में करना पड़ा, डायबिटीज के मरीज होने के चलते उनके लिए कंट्रोल कर पाना भी बेहद मुश्किल हो गया था। ऐसे में यही एकमात्र विकल्प बचा। शेल्डन ने पोस्ट के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है।
हजारों की भीड़ी और सिर्फ तीन बाथरूम
शेल्डन अरंजो मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करते हैं। हाल ही में वे भी ब्रायन की लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए बॉम्बे कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर गए। उन्होंने अपने पोस्ट में खुलासा किया कि हजारों लोगों की भीड़ में सिर्फ तीन बाथरूम थे। शेल्डन हर बाथरूम के बाहर गए, लेकिन वहां लंबी लाइन लगी थी। इसके बाद सुविधा के अभाव में उन्हें पैंट में ही पेशाब करना पड़ा।
ब्रायन ने ये भी बताया कि वे गोल्ड टिकट लेकर कॉन्सर्ट में पहुंचे। उन्होंने लिखा कि, 'मैंने पैसे देकर पेशाब किया (अपनी पैंट में)। चौंक गए? आपको चौंकना चाहिए। वॉशरूम में लंबी कतार थी। मुझे पता था कि डायबिटीज मरीज होने की वजह से मैं इतनी देर तक पेशाब नहीं रोक पाऊंगा। इसलिए मुझे पवेलियन के दूसरे छोर पर जाने की सलाह दी गई। दूसरे बाथरूम में एंट्री नहीं मिली। मैं नजदीकी पेड़ की तरफ भागा। लेकिन, हर तरफ से निराश होने के बाद मुझे पैंट में ही पेशाब करना पड़ा'।