{"_id":"d71faf52-aeab-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"a-common-man-struggle-in-shree-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधारण आदमी में बसी असाधारण शक्तियों की दास्तां है 'श्री' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साधारण आदमी में बसी असाधारण शक्तियों की दास्तां है 'श्री'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Apr 2013 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेश बच्छानी निर्देशित फिल्म 'श्री' में टीवी कलाकार हुसैन कुजरेवाला ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
'श्री' की कहानी एक साधारण आदमी में बसी असाधारण शक्तियों की दास्तां कहती है।
'श्री' एक टेलीकॉम कंपनी में काम करने वाला आम आदमी है। वह एक लड़की से प्यार करता है परंतु जब तक थोड़ा पैसा ना कमा ले, उससे शादी नहीं कर सकता।
एक अमीर बिजनेसमैन रंधावा, एक परीक्षण के लिए श्री को मनाकर चुन लेता है। इस प्रयोग में शहर का पुलिस कमिश्नर भी रंधावा का साथ देता है।
श्री को कहा जाता है अगर प्रयोग सफल हो गया तो यह पूरी दुनिया के लोगों की जिंदगी को बदल देगा।
पैसे की जरूरत, उज्जवल और सफल भविष्य की उम्मीद में श्री अपनी जिंदगी के 12 घंटे उन्हें बेच देता है।
रंधावा, श्री को प्रयोग में 12 घंटे तक भाग लेने के लिए 20 लाख रूपए का ऑफर देता है।
जैसे ही यह 12 घंटे शुरू होते हैं, श्री की साधारण जिंदगी में भूचाल आ जाता है। वैज्ञानिक और पुलिस कमिश्नर के कत्ल के इल्जाम में पुलिस और कई लोग उसके पीछे लग जाते हैं।
एक साधारण आदमी श्री, अब शहर का सबसे वांछित व्यक्ति बन जाता है।
अब उसे अपनी बुद्धि का प्रयोग करके खुद की बेगुनाही साबित करना है। उसे अब एक साधारण व्यक्ति से असाधारण व्यक्ति बनना पड़ेगा।