फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   a badminton player is deepika's big fan

दीपिका की दीवानी बनी ये बैडमिंटन स्टार

Wed, 04 Jun 2014 12:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Jun 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
a badminton player is deepika's big fan

दीपिका के दीवानों की लिस्ट में एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी भी शामिल हो गई है। उसने महेश भट्ट से दीपिका की सिफारिश भी की है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि महेश भट्ट कुछ समय से साइना नेहवाल पर एक फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन अगर इस किरदार में अभिनेत्री के नाम की चर्चा की जाए तो साइना खुद ये चाहती हैं कि उनका ये किरदार दीपिका निभाएं क्योंकि उनसे बेहतर इसे कोई भी नहीं निभा सकता।

एक इवेंट पर ओलंपिक कांस्य विजेता साइना ने खुद ये बात कही। साइना ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनके किरदार के साथ दीपिका ही हैं जो न्याय कर सकती हैं। पहली बात तो लोगों को उस चरित्र के साथ जुड़ा होना चाहिए और दूसरी बात कि वह काफी लोकप्रिय भी हैं। वह इस किरदार के लिए एकदम बेहतर चुनाव रहेंगी।
विज्ञापन


साइना जानती हैं कि दीपिका एक बेहतरीन अदाकारा तो हैं ही साथ ही वह बैंडमिंटन के क्षेत्र से भी जुड़ी रही हैं। वह इसके बारे में अच्छी जानकारी रखती हैं। वह खेल के सारे मूव्स की जानकारी रखती हैं। साइना ने कहा कि वह बहुत अच्छा खेलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही वह महेश के फिल्म निर्माण के बारे में कहती हैं कि वैसे तो केवल वही इस फिल्म को एक अंतिम कट दे सकते हैं। लेकिन अभिनय के लिए दीपिका ही सही चुनाव हैं।

वहीं महेश भट्ट ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में मेरा एक सार्थक डॉक्यूमेंट बनाने के लिए एक ईमानदार इरादा है। जिसमें साइना के जीवन को बेहद बारीकी से संजोया जाएगा। हालांकि अभी प्रोजेक्ट अपनी प्रारंभिक अवस्था में है। अभी इसे हरी झंडी मिलना बाकी है और एक बार यह हो जाता है तो इस पर बहुत बेहतर तरीके से काम होगा।


वहीं साइना भी अपनी इस बायोपिक को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह कहती हैं कि वह अभी कैमरे का सामना करने के लिए तैयार नहीं हैं। मैं चाहती हूं कि लोग सिर्फ मुझे मेरे खेल के लिए ही जानें, इसके अलावा नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed