फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   90 Days: nagesh kukunoor will direct web series based on book of rajiv gandhi assassination

Rajiv Gandhi Assassination: राजीव के हत्यारों को पकड़ने की कोशिशों पर वेब सीरीज, नागेश कुकुनूर को मिला जिम्मा

Tue, 06 Sep 2022 01:16 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 06 Sep 2022 01:16 PM IST
सार

राजीव गांधी के हत्यारों की तलाश पर लिखी गई किताब पर वेब सीरीज बन रही है।

विज्ञापन
90 Days: nagesh kukunoor will direct web series based on book of rajiv gandhi assassination
90 Days - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के पीछे कई छिपे हुए सच ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। अब इस हत्या की साजिश को पहली बार एक सीरीज के जरिये ओटीटी पर लाने का बीड़ा उठाया है निर्देशक नागेश कुकुनूर ने। ये सीरीज लेखक अनिरुध्य मित्रा की किताब 'नाइनटी डेज: द ट्रू स्टोरी ऑफ द हंट फॉर राजीव गांधी असैसिन' पर आधारित होगी। राजीव गांधी के हत्यारों की तलाश पर लिखी गई इस किताब पर बन रही सीरीज किस ओटीटी पर प्रसारित होगी, इसके बारे में फैसला बाद में लिया जाएगा।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पूर्व पत्रकार अनिरुद्ध ने राजीव गांधी हत्याकांड पर लंबा काम किया है। उन्होंने इस अपराध में शामिल होने वालों पर तमाम खबरें भी ब्रेक कीं। उनकी किताब 'नाइनटी डेज: द ट्रू स्टोरी ऑफ द हंट फॉर राजीव गांधी असैसिन' पर बनी रही वेब सीरीज में यह दर्शाया जाएगा कि कैसे सीबीआई की विशेष इन्वेस्टिगेशन टीम ने हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया, हत्यारों की पहचान की और मास्टरमाइंड को उसके अंतिम ठिकाने तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशक नागेश कुकुनूर कहते हैं, "मैं राजीव गांधी की हत्या पर आधारित सीरीज बनाने के लिए काफी उत्सुक हूं। सीरीज के निर्माता अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ सहयोग करना हमेशा एक समृद्ध और रचनात्मक रूप से संतोषजनक अनुभव रहा है। मैं ये देखने के लिए उत्साहित हूं कि ये सीरीज बनकर कैसी तैयार होती है?”

विज्ञापन

लेखक अनिरुद्ध मित्रा कहते हैं, "अपनी किताब  के जरिए मैंने भारत में शुरू किए गए सबसे बड़े खोजी अभियान का सबसे सटीक विवरण प्रदान करने की कोशिश की है। ऑडियो विजुअल फॉर्मेट इस तरह की कहानी के कई पहलुओं और लेयर्स को बहुत ही बारीकी और मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत करता है। मुझे पूरा विश्वास है कि नागेश कुकुनूर जैसे मंझे हुए निर्देशक के नेतृत्व में बन रही यह सीरीज बहुत ही रोमांचक होगी।"

अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर कहते हैं, "अनिरुद्ध मित्रा की किताब का एडेप्टेशन निश्चित रूप से एक सम्मोहक कहानी है जिसे बताना जरूरी है। अधिकांश लोग समाचार के माध्यम से इस घटना के बारे में जानते हैं। इस दिल को छू लेने वाली कहानी को आज के दर्शक वर्ग तक पहुंचाने के लिए हम एक बार फिर से निर्देशक नागेश कुकुनूर के साथ सहयोग करके खुश हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed