फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   72 Hoorain Teaser out Film is Directed by Two Times National Award Winner Sanjay Puran Singh Chauhan

72 Hoorain Teaser: 'द केरल स्टोरी' के बाद आतंकवाद पर चोट करती एक और फिल्म, '72 हूरें' का दमदार टीजर रिलीज

Sun, 04 Jun 2023 03:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 04 Jun 2023 03:11 PM IST
सार

पूरे विश्व में आतंकवाद चिंता का एक प्रमुख विषय है, लेकिन यह भी सोचने वाली बात है कि ये आतंकवादी कौन हैं? वे किसी दूसरे ग्रह के नहीं बल्कि बाकी के लोगों की तरह हैं, जिनके दिमाग में बेशुमार जहर भरकर उनका ब्रेनवॉश कर दिया जाता है।

विज्ञापन
72 Hoorain Teaser out Film is Directed by Two Times National Award Winner Sanjay Puran Singh Chauhan
72 हूरें - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

द केरल स्टोरी के बाद आतंकवाद पर आधारित एक और फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। हम बात कर रहे हैं फिल्म 72 हूरें की। हाल ही में इस फिल्म का एक टीजर सामने आया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दहशतगर्दी के मुद्दे पर है। 

विज्ञापन

Naseeruddin: नसीरुद्दीन शाह ने वॉशरूम के हैंडल पर लटकाए हैं फिल्मफेयर अवॉर्ड, खुलासे से हर कोई हैरान

विज्ञापन

ऐसी होगी फिल्म की कहानी

पूरे विश्व में आतंकवाद चिंता का एक प्रमुख विषय है, लेकिन यह भी सोचने वाली बात है कि ये आतंकवादी कौन हैं? वे किसी दूसरे ग्रह के नहीं बल्कि बाकी के लोगों की तरह हैं, जिनके दिमाग में बेशुमार जहर भरकर उनका ब्रेनवॉश कर दिया जाता है और वे जिहाद के नाम पर आतंकवाद का रास्ता अपना लेते हैं। 72 हूरें एक ऐसी फिल्म है जिसमें यह दिखाने की कोशिश की जाएगी कि किस प्रकार आतंकियों को ट्रेनिंग के दौरान यह विश्वास दिलाया जाता है कि मरने के बाद जन्नत में उनकी सेवा 72 कुंवारी लड़कियां करेंगी। इस फिल्म को दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह बना रहे हैं। 
Ranbir Kapoor: 'एनिमल' के सेट से रणबीर कपूर का नया लुक इंटरनेट पर मचा रहा धमाल, वीडियो देख फैंस हुए एक्साइटेड

निर्देशक ने कही यह बात

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "अपराधियों द्वारा मस्तिष्क का धीमा जहर आम लोगों को आत्मघाती हमलावरों में बदल देता है। हमें याद रखना चाहिए कि हमलावर के भी हमारे जैसे परिवारों होते हैं जो आतंकवादी नेताओं के विकृत विश्वासों और ब्रेनवाशिंग के शिकार हो जाते हैं और 72 कुंवारी हूरों के घातक भ्रम में फंस जाते हैं। वे विनाश के रास्ते पर चलते हैं, अंततः एक भीषण अंजाम तक पहुंचते हैं।'' गौरतलब है कि '72 हूरें' में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर मुख्य भूमिका में हैं और यह सात जुलाई, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है।
Shahid Kapoor: आखिर क्यों मां नीलिमा से बीच में ही बात करना बंद कर देते हैं शाहिद? अभिनेता ने बताई यह बड़ी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed