फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor new look leaked from the set of Animal actor looks goes viral on internet

Ranbir Kapoor: 'एनिमल' के सेट से रणबीर कपूर का नया लुक इंटरनेट पर मचा रहा धमाल, वीडियो देख फैंस हुए एक्साइटेड

Sun, 04 Jun 2023 01:13 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 04 Jun 2023 01:13 PM IST
सार

रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के काफी टैलेंटेड और हैंडसम स्टार किड माने जाते हैं। लोगों को उनका काम और अंदाज दोनों बहुत पसंद है। तू झूठी मैं मक्कार के बाद एक्टर एनिमल फिल्म के साथ हाजिर होने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor new look leaked from the set of Animal actor looks goes viral on internet
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर खासा सुर्खियों में हैं। संदीप रेड्डी वंगा की इस मूवी को लेकर लोगों के बीच भी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मूवी को लेकर अक्सर ही कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। इस बीच फिल्म से जुड़ी एक और न्यूज सामने आई है। दरअसल, अब रणबीर का नया लुक इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये 'एनिमल' के सेट से एक्टर का एक वीडियो है। 

विज्ञापन


दरअसल, फिल्म से रणबीर का नया लुक काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे। वायरल हुए वीडियो में रणबीर एक क्लासरूम में खड़े देखे जा सकते हैं। वह स्टूडेंट यूनिफॉर्म में हैं, और अपने टीचर से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो को 'रणबीर कपूर यूनिवर्स' ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। यह कुछ सेकेंड की क्लिप है, जिसमें क्लीन शेव में रणबीर का स्टूडेंट लुक लोगों को काफी अट्रैक्ट कर रहा है। फैंस का मानना है कि 40 की उम्र में भी रणबीर बहुत क्यूट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranbir Kapoor Universe (@ranbirkapooruniverse)



सोशल मीडिया पर वायरल हुए 'एनिमल' के सेट से लीक हुए वीडियो को लेकर कई लोगों ने दावा किया है कि यह पिछले साल के शूट शेड्यूल से है। हालांकि, इसे देखकर लोगों के बीच फिल्म देखने का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है। आपको बता दें कि एनिमल एक पैन इंडिया फिल्म है जिसे हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों मां नीलिमा से बीच में ही बात करना बंद कर देते हैं शाहिद? अभिनेता ने बताई यह बड़ी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed