फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   7 most bad hindi films

दुश्मनी निकालनी हैं तो दिखाएं यह 7 फिल्में

Sat, 21 Jun 2014 11:50 AM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
7 most bad hindi films

हम आपको हाल ही की उन घटिया फिल्‍मों के बारे में जो इतनी बुरी रही हैं कि दर्शक उन फिल्मों को छोड़कर भाग आए। इन फिल्मों पर खूब मजाक बने। कहा गया कि यह ऐसी फिल्‍में हैं जिन्हें अपने दुश्‍मनों को दिखाना चाहिए।

विज्ञापन


ऐसी फिल्मों में वैसे तो राजधानी एक्सप्रेस और टर्निंग 30 जैसी फिल्में भी शामिल हैं लेकिन हम उन फिल्मों को ले रहे हैं जिनका वास्ता बड़े बैनर और बड़े कलाकारों के साथ जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

सबसे पहले रामू की आग

7 most bad hindi films

राम गोपाल वर्मा की आग दुश्‍मनी निकालने के लिए कारगर और अजूक हथियार है। अपने किसी दोस्त को एक कमरे में बंद करके उसके मुंह में टेप लगाकर और हाथ बांधकर कुर्सी में बैठा दिया जाए और आग फिल्म लगा दी जाए तो वह उसके लिए सजा जैसी होगी।

वैसे तो इस फिल्‍म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकार थे लेकिन फिल्म की मे‌किंग इतनी घटिया थी कि इसे सदी की सबसे खराब फिल्म थी।

अभिषेक बच्चन की द्रोण

7 most bad hindi films

अभिषेक बच्चन की फिल्म द्रोण भी इसी तरह की फिल्मों में से एक है। द्रोण फिल्म में अभिषेक सुपरहीरो बने हुए हैं। वह ऐसे सुपरहीरो हैं जिनकी तोंद भी कई बार कपडों से झांकती है। फिल्‍म में केके मेनन खलनायक की भूमिका में हैं। यह अभिषेक बच्चन की सबसे खराब फिल्म है।

विज्ञापन

साजिद की हमशक्ल

7 most bad hindi films

साजिद खान की हमशक्ल अभी 20 जून को ही रिलीज हुई है। इस फिल्म को महाघटिया फिल्म बताया जा रहा है। तीन घंटे की इस फिल्म में इतने झोल हैं कि दर्शक एक मिनट भी इस फिल्म को बर्दास्त नहीं कर पा रहा है। फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्‍म को 0 रेटिंग तक दी है। साजिद खान की इस फिल्म पर चुटकुले बन रहे हैं।

सुभाष घई की युवराज

7 most bad hindi films

वैसे तो सुभाष घई ने कृष्‍णा, यादें और कांची जैसी जानलेवा फिल्में बनाई हैं लेकिन उनकी जब बारी सबसे खराब ‌फिल्में चुनने की आती है जो सुभाष घई की युवराज सबसे जानलेवा फिल्म है। सुभाष घई की इस फिल्‍म में सलमान खान और अनिल कपूर ने अपने पूरे कैरियर की सबसे खराब ऐक्टिंग की थी। हालांकि सुभाष ने इस एक इंटरव्यू में कल्ट फिल्म कहा है।

अक्षय कुमार की टशन

7 most bad hindi films

धूम 3 फिल्म बनाने वाले विजय कृष्‍णा आचार्य ने ही यह फिल्म बनाई थी। अक्षय कुमार, करीना कपूर और सैफ अली खान जैसे सितारों से सजी यह फिल्‍म बेहद घटिया रही। फिल्‍म को अक्षय की सबसे खराब फिल्म माना गया। इस फिल्म के चुनने पर अक्षय कुमार ने इसे अपना एक गलत फैसला कहा था।

फरदीन की जानशींन

7 most bad hindi films

यह पुत्रमोह में डूबे एक पिता की अपने बेटे को लेकर बनाई गई फिल्म थी। फिरोज खान ने अपने कैरियर में बतौर निर्देशक कई घटिया फिल्में बनाईं लेकिन जानशींन उनके घटिया फिल्मों में से सबसे आगे रही। दर्शक फरदीन खान को एक मिनट भी झेलने के लिए तैयार नहीं थे। दुश्‍मनी निकालने के लिए यह भी एक अच्छा विकल्प है।

कैटरीना कैफ की बूम

7 most bad hindi films

कैटरीना कैफ की बूम भी एक ऐसी ही फिल्म है। कैजाद गुस्ताद की फिल्म बहुत ही घटिया रही। इस फिल्म में होने को तो अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार थे लेकिन इस फिल्‍म को देखकर ऐसा लगा कि कहीं के दृश्य कहीं जोड़ दिए गए। कैटरीना कैफ की शुरुआत इसी फिल्म से होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed