दुश्मनी निकालनी हैं तो दिखाएं यह 7 फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम आपको हाल ही की उन घटिया फिल्मों के बारे में जो इतनी बुरी रही हैं कि दर्शक उन फिल्मों को छोड़कर भाग आए। इन फिल्मों पर खूब मजाक बने। कहा गया कि यह ऐसी फिल्में हैं जिन्हें अपने दुश्मनों को दिखाना चाहिए।
ऐसी फिल्मों में वैसे तो राजधानी एक्सप्रेस और टर्निंग 30 जैसी फिल्में भी शामिल हैं लेकिन हम उन फिल्मों को ले रहे हैं जिनका वास्ता बड़े बैनर और बड़े कलाकारों के साथ जुड़ा हुआ है।
सबसे पहले रामू की आग
राम गोपाल वर्मा की आग दुश्मनी निकालने के लिए कारगर और अजूक हथियार है। अपने किसी दोस्त को एक कमरे में बंद करके उसके मुंह में टेप लगाकर और हाथ बांधकर कुर्सी में बैठा दिया जाए और आग फिल्म लगा दी जाए तो वह उसके लिए सजा जैसी होगी।
वैसे तो इस फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकार थे लेकिन फिल्म की मेकिंग इतनी घटिया थी कि इसे सदी की सबसे खराब फिल्म थी।
अभिषेक बच्चन की द्रोण
अभिषेक बच्चन की फिल्म द्रोण भी इसी तरह की फिल्मों में से एक है। द्रोण फिल्म में अभिषेक सुपरहीरो बने हुए हैं। वह ऐसे सुपरहीरो हैं जिनकी तोंद भी कई बार कपडों से झांकती है। फिल्म में केके मेनन खलनायक की भूमिका में हैं। यह अभिषेक बच्चन की सबसे खराब फिल्म है।
साजिद की हमशक्ल
साजिद खान की हमशक्ल अभी 20 जून को ही रिलीज हुई है। इस फिल्म को महाघटिया फिल्म बताया जा रहा है। तीन घंटे की इस फिल्म में इतने झोल हैं कि दर्शक एक मिनट भी इस फिल्म को बर्दास्त नहीं कर पा रहा है। फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म को 0 रेटिंग तक दी है। साजिद खान की इस फिल्म पर चुटकुले बन रहे हैं।
सुभाष घई की युवराज
वैसे तो सुभाष घई ने कृष्णा, यादें और कांची जैसी जानलेवा फिल्में बनाई हैं लेकिन उनकी जब बारी सबसे खराब फिल्में चुनने की आती है जो सुभाष घई की युवराज सबसे जानलेवा फिल्म है। सुभाष घई की इस फिल्म में सलमान खान और अनिल कपूर ने अपने पूरे कैरियर की सबसे खराब ऐक्टिंग की थी। हालांकि सुभाष ने इस एक इंटरव्यू में कल्ट फिल्म कहा है।
अक्षय कुमार की टशन
धूम 3 फिल्म बनाने वाले विजय कृष्णा आचार्य ने ही यह फिल्म बनाई थी। अक्षय कुमार, करीना कपूर और सैफ अली खान जैसे सितारों से सजी यह फिल्म बेहद घटिया रही। फिल्म को अक्षय की सबसे खराब फिल्म माना गया। इस फिल्म के चुनने पर अक्षय कुमार ने इसे अपना एक गलत फैसला कहा था।
फरदीन की जानशींन
यह पुत्रमोह में डूबे एक पिता की अपने बेटे को लेकर बनाई गई फिल्म थी। फिरोज खान ने अपने कैरियर में बतौर निर्देशक कई घटिया फिल्में बनाईं लेकिन जानशींन उनके घटिया फिल्मों में से सबसे आगे रही। दर्शक फरदीन खान को एक मिनट भी झेलने के लिए तैयार नहीं थे। दुश्मनी निकालने के लिए यह भी एक अच्छा विकल्प है।
कैटरीना कैफ की बूम
कैटरीना कैफ की बूम भी एक ऐसी ही फिल्म है। कैजाद गुस्ताद की फिल्म बहुत ही घटिया रही। इस फिल्म में होने को तो अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार थे लेकिन इस फिल्म को देखकर ऐसा लगा कि कहीं के दृश्य कहीं जोड़ दिए गए। कैटरीना कैफ की शुरुआत इसी फिल्म से होती है।