फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   7 interesting story of bhag milkha bhag

जानिए 'भाग मिल्खा भाग' के 7 अनछुए किस्से

Wed, 10 Jul 2013 11:58 AM IST
रोहित मिश्र
रोहित मिश्र Updated Wed, 10 Jul 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
7 interesting story of bhag milkha bhag

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। यह फिल्म धावक मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित है। रिलीज के पहले ही यह फिल्म चर्चाओं में है।

विज्ञापन


इस फिल्म के जरिए नयी पीढ़ी के युवाओं को मिल्खा सिंह की जिंदगी के बारे में पता चलेगा। खुद कई फिल्मों का डायरेक्शन कर रहे फरहान अख्तर फिल्म में मिल्खा सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

जानिए 'मिल्खा उर्फ फरहान' के सिक्स पैक का राज

ये हैं फिल्म से जुड़े कुछ फैक्ट्स
विज्ञापन
विज्ञापन


*इस फिल्म की स्क्रिप्ट प्रसून जोशी ने लिखी है। प्रसून मिल्खा सिंह के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते थे। इसलिए वह उनके साथ कई दिन तक रहे। प्रसून ने लगभग साठ घंटे मिल्खा सिंह के साथ गुजारे। उन्होंने उन सभी किताबों का अध्ययन किया जिसमें मिल्खा सिंह का जिक्र था।

*मिल्खा सिंह अपने ऊपर बन रही फिल्म की बात सुनकर बहुत खुश हुए। मिल्खा सिंह ने इस फिल्म के लिए महज एक रूपए लिया है। यह अलग बात है कि इस फिल्म के मुनाफे का एक शेयर मिल्खा सिंह के ट्रस्ट को पहुंचेगा।

*इस फिल्म में काम करने के लिए दो कलाकार इतने उतावले हो गए कि उन्होंने फिल्म निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के सामने फ्री में काम करने की शर्त रख दी। यह कलाकार सोनम कपूर और प्रकाश राज हैं। इन्होंने इस फिल्म में काम करने के लिए सिर्फ एक रूपए का पारिश्रमिक लिया।

*'भाग मिल्खा भाग' मिल्खा सिंह के जीवन के चार हिस्सों को दिखाएगी। पहला हिस्सा विभाजन के दौरान का है जब वह एक किशोर हैं। स्थितियां ऐसी बनती हैं कि वह एक लुटेरा बन जाते हैं। बाकी के तीन हिस्से उनकी जवानी के हैं। उसी में एक ट्रैक सोनम कपूर के साथ रोमांस का है।

*इस फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पहली और आखिरी पसंद फरहान अख्तर ही थे। राकेश ने एक इंटरव्यू में यहां तक कह दिया था कि वह सिर्फ फरहान के साथ ही इस फिल्म को बनाना चाहते थे। उन्होंने किसी और किरदार के बारे में सोचा भी नहीं।


*फरहान अख्तर इस फिल्म के लिए मिल्खा सिंह जैसे लगें, इसके लिए उन्होंने लगभग डेढ़ साल पहले तैयारी शुरू कर दी थी। आखिरी के 6 महीने फरहान ने सिक्स पैक बनाने के लिए जमकर मेहनत की। इसके लिए वह मुंबई से बाहर भी गए। फरहान ने दौड़ने की स्टाइल के लिए अलग से ट्रेनिंग ली।

*क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी इस फिल्म में अभिनय करते हुए दिखेंगे। वे इस फिल्म में मिल्खा सिंह यानी कि फरहान अख्तर के कोच के रूप में दिखेंगे। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग भारत में हुई है। फिल्म के कुछ हिस्से मेलबर्न, टोकियो और रोम में भी फिल्माए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed