फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   69th Filmfare Award 2024: Gujarat CM Bhupendra Patel arrives at Filmfare Award in Gandhinagar

Filmfare Award 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड में शिरकत करने पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, सितारों से की मुलाकात

Sun, 28 Jan 2024 10:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 28 Jan 2024 10:45 PM IST
सार

दो दिवसीय 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स गुजरात के गांधीनगर में चल रहे हैं। आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अवॉर्ड समारोह में शिरकत करने पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम ने फिल्मी सितारों से मुलाकात की।

विज्ञापन
69th Filmfare Award 2024: Gujarat CM Bhupendra Patel arrives at Filmfare Award in Gandhinagar
फिल्म फेयर अवॉर्ड में पहुंचे सीएम पटेल - फोटो : एएनआई

विस्तार

गुजरात के गांधीनगर में 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड चल रहे हैं। दो दिवसीय अवॉर्ड  समारोह का आगाज शनिवार 27 जनवरी को हुआ था, जहां टेक्निकल श्रेणी में विजेताओं की घोषणा हुई थी। आज मुख्य श्रेणी विजेताओं को पुरस्कृत किया जा रहा है। फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने अवॉर्ड समारोह में चार चांद लगाए हैं। इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अवॉर्ड समारोह में पहुंचे हैं, जहां उन्होंने हिंदी फिल्म जगत के सितारों से मुलाकात की है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मी सितारों से मिले सीएम
सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ गुजरात के होम मिनिस्टर हर्ष संघवी भी फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में पहुंचे। इस दौरान सीएम ने हिंदी फिल्म जगत के सितारों से भी मुलाकात की। रणबीर कपूर, आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन करण जौहर सहित फिल्मफेयर में शिरकत पहुंचे सभी सितारों से सीएम ने बातचीत की। 



गुजरात में पहली बार हो रहे अवॉर्ड
गुजरात में गिफ्ट सिटी में पहली बार फिल्म फेयर अवॉर्ड आयोजित हुए हैं। गिफ्ट  (GIFT) सिटी के चेयरमैन हसमुख अधिया, चीफ एडवाइजर डॉ. हसमुख अढिया और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव हरित शुक्ला और टीसीजीएल के एमडी सौरभ पारधी आदि भी इस मौके पर मौजूद रहे।
Filmfare Award 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड में शिरकत करने पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, सितारों से की मुलाकात

इन फिल्मों को मिला अवॉर्ड
फिल्म फेयर अवॉर्ड में बेस्ट स्टोरी श्रेणी में मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोरम' और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' ने बाजी मारी है। इसके अलावा बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए विधु विनोद चोपड़ा को '12वीं फेल' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। बेस्ट सॉन्ग के लिए प्लेबैक सिंगर के लिए 'एनिमल' के 'अर्जन वेल्ली' गाने के लिए भूपिंदर बब्बल को पुरुष वर्ग में अवॉर्ड मिला है। वहीं, पठान के 'बेशरम रंग' गाने के लिए शिल्पा राव को महिला वर्ग में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला है।
Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सितारों का जमावड़ा, तृप्ति और सारा के लुक ने लूट ली लाइमलाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed