5 बड़ी वजहें 'किक' के सुपरहिट होने की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म के हिट होने की सबसे बड़ी वजह सलमान खान और ईद का दिलचस्प कनेक्शन हैं। सलमान की पिछली कई बड़ी फिल्में ईद पर रिलीज होती रही हैं। खास बात यह रही कि ईद पर रिलीज होने वाली ये सभी फिल्में हिट होती रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ईद और सलमान का यह कनेक्शन इस फिल्म को भी हिट बनाएगा।
कोई बड़ी फिल्म नहीं
सलमान की यह फिल्म जुलाई के आखिरी सप्ताह में रिलीज हो रही है। उसके ठीक पहले 18 जुलाई को कहने को तो तीन हिंदी फिल्में रिलीज हुईं थीं लेकिन इसमें से कोई भी फिल्म फैमिली दर्शकों को पसंद नहीं बन पाई। हम्टी शर्मा की दुल्हनिया को छोड़कर पूरे जुलाई में कोई भी फिल्म ऐसा नहीं रही जो दर्शक बटोर सके। इसका भी लाभ सलमान खान की इस फिल्म को मिलेगा।
सलमान का एक्शन
इस फिल्म में सलमान खान जबर्दस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। अभी तक जो भी ट्रेलर सामने आए हैं उनमें सलमान एक एक्शन हीरो के रूप में दिख रहे हैं। पिछले कुछ सालों से सलमान ने जब भी एक्शन फिल्में की हैं तब-तब ये फिल्में सफल हुई हैं। उम्मीद की जा रही है कि सलमान का यह रिकॉर्ड बना रहेगा।
दिखेंगे सुपरहीरो के रूप में
सलमान खान की फिल्म किक की एक खासियत यह भी है कि सलमान इस फिल्म में सुपरहीरो के रूप में दिखेंगे। फिल्म में वह एक मॉस्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं। यह मॉस्क बहुत हद तक कृष फिल्म में ऋतिक रोशन द्वारा लगाए गए मॉस्क जैसा ही दिखता है। दर्शकों में यह जानने की जबर्दस्त दिलचस्पी है कि आखिर सलमान मॉस्क क्यों लगाए हुए हैं।
कई दिनों की छुट्टी
सलमान की इस फिल्म के साथ इस बार खास बात यह है कि इसे कई दिनों की छुट्टी मिल रही है। फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हो रही है। 25 से लेकर 28 तक वीकेंड रहेगा। इसके बाद सोमवार और मंगलवार ईद की छुट्टी होगी। इस तरह से सलमान का यह वीकेंड तीन दिन का न होकर पांच दिनों का होगा।