इन 5 वजहों से देखिए आलिया की नई फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट इस समय फिल्म इंडस्ट्री की एकमात्र ऐसी हीरोइन हैं जो कॉलेज गोइंग गर्ल लगती हैं। आलिया भट्ट की चुलबुली इमेज इस फिल्म में खुलकर सामने आने वाली है। इस फिल्म में आलिया एक कॉलेज गोइंग लड़की बनी भी हैं।
वरूण के साथ केमेस्ट्री
इस किस सीन के लिए
जितनी यह फिल्म चर्चित है उससे कम चर्चा इस फिल्म के इस किस सीन की भी है। आलिया और वरूण पर फिल्माया गया यह किस सीन इतना बोल्ड है कि इस पर सेंसर की नजर भी टेढ़ी है। सेंसर बोर्ड ने इस किस सीन को हटाने के लिए कहा है। इस किस सीन की वजह से भी फिल्म देखी जा सकती है।
फिल्म के गाने
फिल्म को देखने की एक और वजह फिल्म के गाने हैं। 'समझावां' और 'शटरडेनाइट' गाने न सिर्फ फिल्म रिलीज के पहले हिट हो चुके हैं बल्कि युवाओं की जुबान पर भी चढ़ चुके हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे गाने हैं जो आपको सिनेमाघर तक मोड़ सकते हैं।
एक प्रेम कहानी भी
लंबे अर्से से दर्शकों को एक अच्छी प्रेम कहानी नहीं मिली है। ट्रेलर और गानों को देखकर लगता है कि यह एक पारंपरिक प्रेम कहानी है। इस प्रेम कहानी में वह सभी ट्वीस्ट और तनाव मौजूद हैं जो किसी भी प्रेम कहानी को रोचक बनाते हैं।
वरूण की कॉमेडी
वरूण धवन की इमेज ऐसी हीरो की बन रही है जो कॉमेडी में माहिर है। अक्षय कुमार अब कॉमेडी की तरफ से मुंह मोड़ चुके हैं। ऐसे में वरूण धवन की नए कॉमेडी हीरो के रूप में उभर सकते हैं। यह फिल्म आप वरूण के लिए भी देख सकते हैं।