फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   48th International Film Festival of India Festival has been completed in goa

गोवा फिल्म फेस्टिवल : एक मंच पर दिखीं दुनिया की 195 बेहतरीन फिल्में, अनुभव सुखद

Sun, 17 Dec 2017 01:48 PM IST
टीम डिजिटल- सुनील मिश्र
टीम डिजिटल- सुनील मिश्र Updated Sun, 17 Dec 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
48th International Film Festival of India Festival has been completed in goa
गोवा में 48वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया समारोह संपन्‍न हो चुका है। पहले यह समारोह एक साल दिल्ली और एक साल देश के किसी अन्य राज्य में हुआ करता था। देश के अनेक राज्यों को इस समारोह का आतिथेय होने का अवसर मिला। यह देश का अकेला ऐसा समारोह रहा है, जिसने दुनिया के उत्कृष्ट सिनेमा को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का प्रयास किया। उन फिल्मकारों को हिंदुस्तान में इस समारोह का हिस्सा बनने के लिए निमंत्रित किया, जिनके नाम और व्यक्तित्व का अर्थ ही समृद्ध सिनेमा हुआ करता था।
विज्ञापन


आरंभ के कुछ वर्षों तक यह समारोह बॉलीवुड के फिल्मकारों और सितारों की बड़ी आमद का केंद्र बना रहा, लेकिन बाद में धीरे-धीरे देश के दूसरे राज्यों के फिल्मकार, कलाकार, दुनिया के अनेक देशों के फिल्मकार और कलाकार आकृष्ट होना शुरू हुए। पिछले एक दशक में इस समारोह के एक ही राज्य में सिमटकर रह जाने, शेष देश और उसके राज्यों से बड़ी दूर हो जाने और देखने वालों के लिए अपेक्षाकृत व्यय साध्य होने के बाद भी स्थापित हुआ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

48th International Film Festival of India Festival has been completed in goa
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर 195 फिल्मों के साथ इस समारोह की शुरुआत एक अच्छा संकेत था। इस बार के समारोह में 82 देशों के सिनेमा की भागीदारी हुई। इनमें दस वर्ल्ड प्रीमियर्स, दस एशियन एवं इंटरनेशनल प्रीमियर्स एवं 65 भारतीय प्रीमियर्स शामिल थे। ईरान के शीर्षस्थ फिल्मकार माजिद मजीदी की फिल्म 'बियोंड द क्लाउड्स' से समारोह की शुरुआत तथा समापन अवसर पर पाब्लो सीजर की इंडो-अर्जेंटीनियन फिल्म 'थिंकिंग आॅफ हिम' का प्रदर्शन प्रीमियर देखने वालों के लिए रोचक अनुभव रहा। इस बार कनाडा को विशेष रूप से सिनेमा-केंदि्रत किया गया, जिसमें श्रेष्ठ फिल्मों के साथ प्रतिष्ठित कलाकारों और फिल्मकारों का भी आना-जाना लगा रहा।

 

48th International Film Festival of India Festival has been completed in goa
48वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में देश-दुनिया की तकरीबन 30 महिला फिल्मकारों का सिनेमा देखने का अवसर फिल्म समारोह में शामिल होने वाले सिनेप्रेमियों को मिला, जो सुखद संकेत है। विदेशी सिनेमा में जेम्स बॉण्ड की फिल्मों की समानांतर सफलता एवं लोकप्रियता का आकर्षण इस बार इस समारोह को भी बचा नहीं पाया है। यही कारण है कि बॉण्ड की 9 फिल्में इस समारोह का हिस्सा बनी। लगभग नौ दिनों के इस समारोह में इतनी सारी फिल्मों का शामिल होना दिलचस्प था, उसकी विविधता उतनी ही आकृष्ट करने वाली भी थी।

ऑफ एन ओल्ड मैन', रीमा लागू की मराठी फिल्म 'सवाली', जयललिता की तमिल फिल्म 'अइयारथिल ओरुवन', कुंदन शाह की 'जाने भी दो यारों' प्रमुख रहीं। गोवा की अनुपम प्रकृति और छटाओं के बीच आयनॉक्स, कला अकादमी भवन, मेक्विनेज भवनों में फिल्मों के प्रदर्शनों ने प्रतिदिन सुबह लगभग नौ बजे से देर रात बारह बजे के बाद तक सिनेमा का ऐसा माहौल बनाया, जिसको देखकर लगता था कि दुनिया के सिनेमा को एक जगह पर देख पाने का इससे बेहतर सुअवसर और नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed