{"_id":"6aa6cc15286e46134f01e836","slug":"45-feet-tall-ganpati-idol-offers-tribute-to-late-singing-icon-zubeen-garg-in-assam-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जुबीन गर्ग: गणेश चतुर्थी पर बनी भगवान गणेश की सबसे ऊंची मूर्ति, आयोजकों ने दिवंगत गायक को किया समर्पित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जुबीन गर्ग: गणेश चतुर्थी पर बनी भगवान गणेश की सबसे ऊंची मूर्ति, आयोजकों ने दिवंगत गायक को किया समर्पित
Sun, 13 Sep 2026 09:45 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 13 Sep 2026 09:45 PM IST
सार
Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के मौके पर असम में भगवान गणेश की सबसे ऊंची मूर्ति बनाई गई है। आयोजकों ने इसे दिवंगत गायक जुबीन गर्ग को समर्पित किया है। आयोजकों ने इस मूर्ति की खास बातें बताई हैं।
विज्ञापन
जुबीन गर्ग, भगवान गणेश की मूर्ति
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पूरे देश में गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों पर हैं। असम का गुवाहाटी भी इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाने की तैयारी कर रहा है। असम की राजधानी गुवाहाटी के फाटासिल अंबारी इलाके में भगवान गणेश की 45 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली मूर्ति लगाई गई है। इसे पूर्वोत्तर भारत में भगवान गणेश की सबसे ऊंची मूर्ति बताया जा रहा है। इस मूर्ति को दिवंगत गायक जुबीन गर्ग को समर्पित किया गया है।
विज्ञापन
कितनी ऊंची है मूर्ति?
फाटासिल अंबारी इलाके के डॉ. बीआर अंबेडकर यूथ क्लब और तेलुगु एसोसिएशन ने मिलकर इस साल गणेश चतुर्थी का आयोजन किया है। आयोजकों के अनुसार, वे पिछले 40 वर्षों से गणेश चतुर्थी का आयोजन कर रहे हैं। एएनआई से बात करते हुए आयोजकों ने बताया कि उन्होंने पहले भगवान गणेश की 41 फीट ऊंची मूर्ति बनाई थी। इस साल जुबीन गर्ग को समर्पित 45 फीट ऊंची मूर्ति बनाई है। इसे बिना प्लास्टिक और सिंथेटिक रंगों के तैयार किया गया है।

भगवान गणेश की मूर्ति
- फोटो : एएनआई
किसे समर्पित है मूर्ति?
क्लब के सचिव सीएच गोविंदा ने एएनआई को बताया, 'हमने पहले 41 फीट और 35 फीट ऊंची मूर्तियां लगाई हैं। इस साल हमारे पास 45 फीट ऊंची मूर्ति है। हमारी मुख्य थीम असम के मशहूर कलाकार जुबीन दा (जुबीन गर्ग) को समर्पित है। हम इसे उन्हें समर्पित कर रहे हैं और इस साल उन्हें याद कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि गुवाहाटी और पूरे असम के लोग इसका आनंद लेंगे।'

आयोजक
- फोटो : एएनआई
कौन-कौन होगा कार्यक्रम में शामिल?
तेलुगु एसोसिएशन के सदस्य डीके कामराजू ने तैयारियों के बारे में और जानकारी देते हुए कहा, 'हमारा गणेश चतुर्थी कार्यक्रम सात दिन का आयोजन है। यह 14 से 20 तारीख तक चलेगा। हमने अपने स्थानीय विधायक, सांसद और अन्य मंत्रियों को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।'

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: छठे वीकएंड पर 'हनुमान अंश' ने फिर दिखाया चमत्कार, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' का हाल
जुबीन गर्ग
- फोटो : एक्स
कौन हैं जुबीन गर्ग?
- जुबीन गर्ग असम के मशहूर गायक, संगीतकार, गीतकार और अभिनेता थे।
- उन्होंने बॉलीवुड के गाने 'या अली', 'दिल तू ही बता', 'एक दिन तेरी राहों में', और 'दिलरुबा' जैसे गाने गाए हैं।
- 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में उनका रहस्मयी हालत में निधन हो गया था।
- उनके निधन के मामले में जांच जारी है। इस मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी?
- गणेश चतुर्थी हिंदुओं का 10 दिन तक चलने वाला त्योहार है, जो भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है।
- इस त्योहार में घरों और सार्वजनिक जगहों पर गणेश जी की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं।
- पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं और अंत में मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है।
- इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी।