{"_id":"60d5a582441d7b7c0d2969b8","slug":"365-days-actor-michele-morrone-slams-leak-of-private-pics-says-it-s-never-ok","type":"story","status":"publish","title_hn":"365 डेज फेम मिशेल मोरोन की प्राइवेट तस्वीरें हुईं लीक, भड़के अभिनेता ने कहा- प्राइवेसी में सेंध लगाना जुर्म…","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
365 डेज फेम मिशेल मोरोन की प्राइवेट तस्वीरें हुईं लीक, भड़के अभिनेता ने कहा- प्राइवेसी में सेंध लगाना जुर्म…
Fri, 25 Jun 2021 03:14 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 25 Jun 2021 03:14 PM IST
सार
ग्लोबल हार्टथ्रोब मिशेल मोरोन दुनिया भर में कई लोगों के लिए मेन ऑफ द ड्रीम हैं। फिल्म '365 डेज' में अपने हॉट लुक से फैन्स के दिनों की धड़कने बढ़ाने वाले मिशेल मोरोन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हुईं, जिसके कारण वह भड़के हुए हैं।
विज्ञापन
मिशेल मोरोन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्लोबल हार्टथ्रोब मिशेल मोरोन दुनिया भर में कई लोगों के लिए मेन ऑफ द ड्रीम हैं। फिल्म '365 डेज' में अपने हॉट लुक से फैन्स के दिनों की धड़कने बढ़ाने वाले मिशेल मोरोन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हुईं, जिसके कारण वह भड़के हुए हैं। अभिनेता ने लोगों को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह किसी की प्राइवेसी में सेंध लगाकर गैर-कानूनी तरीके से फोटो को लीक करना बेहद शर्मनाक बात है।
विज्ञापन
यह फोटोज पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 365 डेज से जुड़ी हुई है। यह एक एडल्ट कैटेगरी की फिल्म थी, जो काफी हिट हुई थी। मिशेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट लिखा है, जिसमें वह फोटोज लीक करने वालों को खूब सुना रहे हैं।
विज्ञापन
एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'एक अभिनेता के तौर पर वैसे भी आपकी लाइफ पब्लिक हो जाती है। लेकिन एक इंसान के तौर आज भी मैं अपनी प्राइवेसी को अपने तक ही रखना पसंद करता हूं। अपनी प्राइवेसी का मैं बहुत बड़ा फैन हूं। वहीं किसी की भी प्राइवेसी में सेंध लगाना कभी भी ठीक नहीं है और ये बहुत ही अपमानजनक है। मैं वास्तव में अपने ऑनलाइन परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरा साथ मेरी प्राइवेट फोटोज को लीक करने वाले के खिलाफ कार्रवाई में मेरा साथ दिया। ये सारी तस्वीरें वो थीं जो सेट पर काम करते समय लीक हो गई थीं। जो हुआ वो मेरे लिए बहुत बड़ा क्राइम है। आप सभी ने जो किया है उसकी मैं वाकई सराहना करता हूं... हमेशा की तरह, धन्यवाद...आई लव यू।'
विज्ञापन
फ़िलहाल, अभिनेता 365 डेज के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। मिशेल का विवादों से पुराना नाता रहा है। जब फिल्म 365 डेज रिलीज हुई थी, तब इसके खिलाफ खूब आवाजें उठी थीं।