फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   30 year old model died hanging from a fan found suicide note reveals shocking truth

Akanksha Mohan: सवालों में मॉडलिंग की दुनिया, एक और मॉडल ने लगाई फांसी, बीते महीनों में खुदकुशी का छठा मामला

Fri, 30 Sep 2022 01:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 30 Sep 2022 01:09 PM IST
सार

मायानगरी मुंबई में 40 साल की एक मॉडल ने आत्महत्या कर ली। मॉडल ने पंखे से लटकर अपनी जान दी है। पुलिस को जांच में एक सुसाइड नोट मिला है। 

विज्ञापन
30 year old model died hanging from a fan found suicide note reveals shocking truth
akanksha mohan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मायानगरी मुंबई अपनी चकाचौंध के लिए जानी जाती है, जहां पर रोजाना लाखों लोग सिर्फ अपने सपने पूरे करने आते हैं और इनमें ज्यादातर लोग वो होते हैं, जो किसी न किसी तरह मनोरंजन जगत से जुड़े होते हैं। वहीं, अब इसी इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। मुंबई में 40 साल की एक मॉडल ने अपनी जान ले ली। इस मॉडल ने अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी आत्महत्या की वजह बताई है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मॉडल का नाम आकांक्षा बताया जा रहा है और वह मुंबई के अंधेरी इलाके के चार बंगला स्थित एक होटल के कमरे में किराए पर रहने आई थीं लेकिन यहां पर आकर आकांक्षा ने कमरे के पंखे से लटकर अपनी जा दे दी। यह पूरा मामला वर्सोवा पुलिस ने ADR के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि मॉडल आकांक्षा लोखंडवाला की यमुना नगर सोसायटी की रहने वाली हैं और उन्होंने बुधवार करीबन दोपहर 1 बजे होटल में चेकइन किया था। इसके बाद आकांक्षा ने रात का खाना भी मंगवाया था। 

ये भी पढ़ें:- Puja Sarkar Death: दोस्त से मुलाकात, आधी रात बॉयफ्रेंड का फोन; ऐसा क्या हुआ कि पंखे से लटक गईं 21 साल की मॉडल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल ने पीछे छोड़ा सुसाइड नोट
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मौत से पहले मॉडल ने एक सुसाइड नोट लिखा था, जो जांच में मिल गया है। उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है। मॉडल ने नोट लिखा है, मैं माफी चाहती हूं, इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। बस मैं खुश नहीं हूं और अब मुझे शांति चाहिए। हालांकि, पुलिस ने इस मामले को संदिग्ध मानते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- Manjusha Niyogi: एक और एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन

कई मॉडल्स भी उठा चुकी हैं यह कदम
बता दें कि मॉडलिंग की दुनिया से सामने आया यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कोलकाता में कई मॉडल्स ने मौत को गले लगाया था। बीते कुछ महीनों में आकांक्षा से पहले पूजा सरकार, बिदिशा डे मजुमदार, पल्लवी डे, मंजुषा नियोगी और सरस्वती दास की आत्महत्या से इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed