क्या पूरी हो पाएंगी सनी लियोनी की ये 3 ख्वाहिशें?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोनी की बड़ी ख्वाहिश यह है कि उन्हें पोर्न स्टार के रूप में न देखा जाए। सनी कह चुकी हैं कि पोर्न इंडस्ट्री उनका अतीत जरूर रही है लेकिन अब वह इस बारे सोचना भी नहीं चाहतीं।
सनी लियोनी यह बात कई बार कह चुकी हैं कि वह उन्हें इस रूप में न देखा जाए कि वह सिर्फ फिल्मों में एक्सपोजर करने आई हैं। और ऐसा इसलिए क्योंकि वह पोर्न इंडस्ट्री से आई हैं।
मुख्यधारा की अभिनेत्री बनने की चाहत
सनी लियोनी की एक और ख्वाहिश मुख्य धारा की नायिका बनने की है। सनी लियोनी यह बात कई बार कह चुकी हैँ कि वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पारंपरिक नायिका बनना चाहती हैं। वह चाहती हैँ कि वह हीरो के साथ रोमांस करें और रोमांटिक गाने गाए।
चाहे आमिर-शाहरुख का साथ
सनी लियोनी की सबसे बड़ी ख्वाहिश बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम करने की है। वह पहले शाहरुख के साथ काम करने की ख्वाहिश जता चुकी हैं। अब उन्होंने कहा कि उनकी ईच्छा आमिर खान के साथ काम करने की है। उन्होंने यह बात अपनी नई फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के प्रमोशन के दौरान कही। अब देखना यह है कि उनकी यह तीनो ख्वाहिशें कब पूरी होती हैं।