फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   3 big surprise of pk film

पीकेः कंडोम के अलावा जानिए दो और सरप्राइज

Sat, 20 Dec 2014 12:14 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
3 big surprise of pk film

पीके फिल्म में आमिर के चेहरे-मोहरे के साथ यदि किसी और चीज पर दिमाग अटकता है तो वह है अनुष्का शर्मा के ओंठ। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा अपने बदले हुए ओंठो के साथ दिखेंगी। अनुष्का शर्मा ने अपने ओठों की सर्जरी कराई है यह तो अपने सुना ही होगा। सर्जरी के बाद उनका यह बदला हुआ रूप आपको पहली बार पीके में दिखता है।

विज्ञापन


आप महसूस करेंगे कि अनुष्का का उपर का ओंठ जरूरत से ज्यादा मोटा दिख रहा है। अनुष्का शर्मा को पतले लिप्स में देखने को आदी हो चुके दर्शकों को यह रूप थोड़ा खटकता है। हो सकता है कि कुद दर्शकों को अनुष्का का यह नया अवतार रास आया हो तो कुछ को पहले वाली अनुष्का ही अच्छी लगी हों।

विज्ञापन

कंडोम का लंबा जिक्र

3 big surprise of pk film

आमिर की फिल्में आ‌मतौर पर फैमिली को एड्रेस करती हैं। उनकी फिल्मों में ऐसा कुछ नहीं होता कि दर्शक को अपने बच्चों के साथ उसे देखने में अटपटापन महसूस हो। लेकिन पीके का एक सीन फैमिली के साथ आए दर्शकों के लिए थोड़ा खटकता है।

यह सीन कंडोम पर है। करीब दो मिनट के इस सीन में कंडोम क्यों पहनते हैँ और कहां पहनते हैं कितने लोग पहनते हैं जैसी बातों को पेश किया गया है। हालांकि यह सब हास्य के अंदाज में ही पेश किया गया है लेकिन उन सवाल जवाबों से दर्शक खुद को काफी असहज महसूस करते हैं।

रणबीर कपूर का कैमियो

3 big surprise of pk film

फिल्म खत्म होते-होते दर्शकों को एक और बड़ा सरप्राइज मिलता है। यह सरप्राइज ‌फिल्म के आखिरी मिनट का है। यह सरप्राइज है रणबीर कपूर का। रणबीर कपूर इस फिल्म में कुछ वैसे ही ऐलियन की भूमिक‌ा में दिखते हैँ जिस भूमिका में आमिर होते हैं।

रणबीर कपूर का यह कैमियो रोल शायद जानबूझ कर छिपाकर रखा गया होता है। दर्शक चंद सेकेंड के लिए ही सही लेकिन रणबीर को पर्दे पर देखकर उत्साहित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed