फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संतोषी ने जताई ‘बरसात’ के 25 साल पूरे होने पर खुशी, इस वजह से ले चुके हैं देओल परिवार से पंगा

Mon, 05 Oct 2020 06:42 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 05 Oct 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
25 Years Of Rajkumar Santoshi Film Barsaat Bobby Deol Twinkle Khanna
‘बरसात’ के 25 साल पूरे - फोटो : File Photo

देओल परिवार के घरेलू फिल्म निर्देशक समझे जाने वाले फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी वैसे तो सोमवार की सुबह से महात्मा गांधी पर बन रही अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन, उनकी निर्देशित फिल्म ‘बरसात’ के भी 25 साल सोमवार को पूरे हो रहे हैं। इस फिल्म को लेकर संतोषी ने काफी प्रसन्नता जाहिर की है। फिल्म ‘बरसात’ को याद करते हुए राजकुमार संतोषी ने कहा, 'मैं बरसात के बारे में जानता था और हमेशा से इस प्रोजेक्ट पर काम करना चाहता था। मैं बॉबी की लॉन्चिंग का हिस्सा बनना चाहता था, लेकिन शुरू में शेखर कपूर इसे निर्देशित कर रहे थे, इसलिए मैंने कभी भी इसका उल्लेख नहीं किया। लेकिन जब शेखर के पास कुछ और प्रोजेक्ट थे, जिसने उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनने से रोक दिया फिर मुझे इस प्रोजेक्ट की पेशकश की गई, तब मैंने बिना कुछ सोचे इसके लिए तुरंत हां कह दिया।’

25 Years Of Rajkumar Santoshi Film Barsaat Bobby Deol Twinkle Khanna
सनी देओल और बॉबी देओल - फोटो : File Photo

संतोषी बताते हैं कि फिल्म में कई बदलाव किए गए और सनी देओल ने एक निर्माता के तौर पर उनके हर सुझाव को माना और उन्होंने मुझे फिल्म के लिए आवश्यक हर चीज उपलब्ध करवाई, उन्होंने कभी भी मना नहीं किया। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि मुझे खुशी है कि मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा था और इस कारण मैं देओल्स के साथ काम कर सका। और जिस तरह से प्रशंसकों ने इसका आनंद लिया, उसने इसे और भी खास बना दिया।'

25 Years Of Rajkumar Santoshi Film Barsaat Bobby Deol Twinkle Khanna
Rajkumar Santoshi - फोटो : File Photo

यहां गौरतलब है कि संतोषी और देओल परिवार के रिश्तों में भगत सिंह पर बनी फिल्म को लेकर खटास आ गई थी। तब संतोषी ने ये फिल्म अजय देवगन के साथ बनाई थी और सनी देओल ने यही फिल्म बॉबी देओल के साथ बना डाली। बीच में सारागढ़ी पर भी उन्होंने फिल्म बनाने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन तब उनका आइडिया अक्षय कुमार ने हैक कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
25 Years Of Rajkumar Santoshi Film Barsaat Bobby Deol Twinkle Khanna
बरसात फिल्म - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

बताते हैं कि जब संतोषी ने 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' तो फिल्म में चंद्रशेखर आजाद के किरदार में वह सनी देओल को लेने वाले थे। सनी देओल फिल्म में आजाद के किरदार के लिए तैयार तो हुए लेकिन उन्होंने एक शर्त रख दी। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के किरदार के लिए उन्हें सनी के छोटे भाई बॉबी देओल को लेना पड़ेगा। सनी को लगा था कि संतोषी उनकी बात मान लेंगे क्योंकि इससे पहले वह एक साथ 'घायल', 'घातक' जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे। यहां तक कि बाबी देओल की पहली फिल्म 'बरसात' का निर्देशन भी संतोषी ने ही किया है। सनी की शर्त के सामने संतोषी झुके नहीं तो गुस्से में सनी ने फिल्म छोड़ दी। उन्होंने भगत सिंह को ही लेकर अपनी एक अलग फिल्म '23 मार्च 1931- शहीद' शुरू कर दी। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन रिलीज भी हुईं।

विज्ञापन
25 Years Of Rajkumar Santoshi Film Barsaat Bobby Deol Twinkle Khanna
केसरी - फोटो : File Photo

संतोषी की दूसरी ऐतिहासिक फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर बनने वाली थी। इसमें मुख्य भूमिका के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा को लिया गया। रणदीप ने इस फिल्म के महीनों तक मेहनत की लेकिन तभी उनकी फिल्म की कहानी लीक हो गई और अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' इसी कहानी पर बनकर रिलीज हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed