फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   25 years of Bulandi Remake of Nattamai know Interesting Facts of Rajinikanth Anil Kapoor Rekha And Raveena Tan

Bulandi: 25 साल पहले रजनीकांत ने की आखिरी हिंदी फिल्म, पहली बार किया इस एक्टर के साथ काम, जानें दिलचस्प बातें

Tue, 07 Jan 2025 10:14 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 07 Jan 2025 10:14 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'बुलंदी' को फैंस ने बहुत पसंद किया। इस फिल्म के 25 साल पूरे होने पर आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी खास बातें-

विज्ञापन
25 years of Bulandi Remake of Nattamai know Interesting Facts of Rajinikanth Anil Kapoor Rekha And Raveena Tan
बुलंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2000 में बनी बॉलीवुड फिल्म 'बुलंदी' तमिल फिल्म 'नट्टमई' की रीमेक फिल्म है। ये एक आखिरी फिल्म थी, जिसमें रजनीकांत ने काम किया। फिल्म में रेखा और रवीना टंडन भी नजर आईं। इसके अलावा 'बुलंदी' में परेश रावल और शक्ति कपूर ने भी शानदार अभिनय किया था। फिल्म का निर्देशन टी रामाराव ने किया। इस एक्शन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फैंस ने बहुत प्यार दिया। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
विज्ञापन



   

फिल्म से जुड़ी खास बातें

बुलंदी की रिलीज को 25 साल हो गए हैं, आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें- 
  • फिल्म बुलंदी में अनिल कपूर और रजनीकांत ने पहली बार एक साथ काम किया था।

  • इस फिल्म के गाने जब गोरी ने को भी फैंस ने बहुत पसंद किया। 

  • रजनीकांत ने एक डायलॉग को भी प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया था। डायलॉग था- 'गजराज ठाकुर ने एक बार कहा, तो समझ लेना सौ बार कहा'। 

  • फिल्म में अनिल कपूर के किरदार दादा ठाकुर था, इस किरदार को पहले भी दिलीप कुमार निभाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

  • अनिल कपूर ने बुलंदी में 10 साल बाद डबल रोल किया था। इससे पहले उन्होंने साल 1990 में आई फिल्म किशन कन्हैया में डबल रोल किया था। 

  • फिल्म को कनाडा में भी रिलीज किया गया था। 

  • फिल्म में पहले करिश्मा कपूर को साइन किया गया था, इसके बाद उन्हें बदलकर रवीना टंडन को साइन किया गया।

  • अनिल कपूर और रजनीकांत की बुलंदी से पहले एक और फिल्म बुलंदी साल 1981 में रिलीज हुई थी, इसमें कुलभूषण खरबंदा में विलेन का किरदार निभाया था। 

  • तेलुगु फिल्म पेदरायूदु (1995) तमिल फिल्म 'नट्टमई' (1994) की रीमेक थी। फिल्म 'नट्टमई' को बाद में हिंदी में 'बुलुंदी' नाम से बनाया गया। रजनीकांत ने नट्टमई के तेलुगु रीमेक, 'पेदरयूदु' (1995) और हिंदी रीमेक 'बुलुंदी' (2000) में अभिनय किया।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर चलाया जादू
फिल्म बुलंदी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन किया था। आंकड़ों की मानें तो फिल्म को 70 लाख रुपयों के बजट में बनाया गया। फिल्म ने भारत में 2.67 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं दुनिया भर में फिल्म ने 90 लाख 96 हजार रुपये का कारोबार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed