Shershaah: फिल्म 'शेरशाह' की रिलीज को हुए दो साल पूरे, पोस्ट साझा कर सिद्धार्थ बोले- 'ये दिल मांगे मोर'
सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'जिंदगी एक कलाकार को बहुत कम ही बार ऐसा मौका देती है कि जब वो किसी ऐसे किरदार को जी सके, जो अमर हो चुका है'।
विस्तार
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेहशाह' की रिलीज को आज दो वर्ष पूरे हो गए हैं। यह फिल्म शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है। सिद्धार्थ फिल्म में विक्रम बत्रा के रोल में नजर आए। आज फिल्म को दो साल पूरे होने के मौके पर सिद्धार्थ ने एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखा है और कहा है कि यह फिल्म उनके लिए जिंदगी बदलने वाली साबित हुई है।
Akelli The Real Story: दुबई में मिली युवती की सच्ची कहानी है अकेली, प्रणय मेश्राम ने बताई फिल्म की पूरी मेकिंग
'शेरशाह' में मिला खूबसूरत मौका
सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'जिंदगी एक कलाकार को बहुत कम ही बार ऐसा मौका देती है कि जब वो किसी ऐसे किरदार को जी सके, जो अमर हो चुका है। आसमान में चमकते सूरज की तरह। अब आप इसे इत्तेफाक समझें या मेरी खुशनसीबी। मुझे भी यह खूबसूरत मौका 'शेरशाह' में मिला।'
Konkona Sen: कोंकणा सेन की मां ने नहीं दी थी रामायण-महाभारत देखने की इजाजत, एक्ट्रेस ने किया वजह का खुलासा
दर्शकों का जताया आभार
एक्टर ने आगे लिखा, 'कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार को जीना मुझे जिंदगी से और ज्यादा जोड़ गया। उनकी बारीकियां, उनकी बेबाकी और उनका देश प्रेम, उनका जुनून... मैं उनके हर हिस्से से जुड़ता गया और इस लंबे सफर के बाद 'शेरशाह' आपके सामने आई। दो साल पहले आज ही के दिन 'शेरशाह' को आप सभी ने किसी अपने की तरह गले से लगाया था, और जब जब यह तारीख मेरे सामने आती है, तो दिल बस एक बात कहता है। ये दिल मांगे मोर'।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
सिद्धार्थ के इस पोस्ट पर कियारा आडवाणी ने प्रतिक्रिया दी है और हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। एक्टर के इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी सभी फिल्मों में यह मेरी फेवरेट है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका जन्म इस किरदार को पर्दे पर अदा करने के लिए ही हुआ सिड।' एक यूजर ने लिखा, 'शेहशाह हमेशा एक आइकॉनिक फिल्म रहेगी।'
OMG 2: पर्दे पर शिव के अवतारों ने हर शुक्रवार को बनाया सोमवार, जानिए ‘ओएमजी 2’ से पहले कब कब दयावान हुए शंभू