'2 स्टेट्स' ने कमाई में रच दिया इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेतन भगत के उपन्यास 2 स्टेट्स पर इसी नाम से बनी फिल्म ने शानदार कारोबार किया है। फिल्म की ओवरऑल कमाई को देखें तो फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू गई है। हालांकि इस कलेक्शन में ओवरसीज कमाई भी शामिल है। उम्मीद की जा रही है कि घरेलू बाजार में भी यह फिल्म 100 करोड़ पा लेगी।
रिवॉल्वर रानी नहीं दे पाई टक्कर
फिल्म के 100 करोड़ क्लब में पहुंचने की सबसे बड़ी वजह इस फिल्म की रिलीज के साथ और उसके अगले शुक्रवार कोई बड़ी फिल्म न होना है।
इस फिल्म की रिलीज के अगले शुक्रवार रिवॉल्वर रानी और कांची जैसी फिल्में रिलीज हुई थीं। इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने नकार दिया था। इसका सीधा लाभ 2 स्टेट्स को मिला।
तीसरे शुक्रवार फिल्में नहीं
इसे 2 स्टे्टस फिल्म की खुशनसीबी ही कहेंगे कि इस फिल्म की रिलीज के बाद पड़ने वाले तीसरे शुक्रवार को भी बड़ी फिल्में रिलीज नहीं हुईं। बड़ी फिल्म न होने की वजह से इस फिल्म को मल्टीप्लेक्सों में अब तक जगह मिली हुई है। 2 स्टेट्स को बॉलीवुड की कोई फिल्म टक्कर नहीं दे पा रही है। हां हॉलीवुड की फिल्म स्पाइडर मैन जरूर अब अच्छा कारोबार कर रही है।