फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   2 states in 100 carore club

'2 स्टेट्स' ने कमाई में रच दिया इतिहास

Mon, 05 May 2014 11:14 AM IST
Updated Mon, 05 May 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
2 states in 100 carore club

चेतन भगत के उपन्यास 2 स्टेट्स पर इसी नाम से बनी फिल्म ने शानदार कारोबार किया है। फिल्म की ओवरऑल कमाई को देखें तो फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू गई है। हालांकि इस कलेक्शन में ओवरसीज कमाई भी शामिल है। उम्मीद की जा रही है कि घरेलू बाजार में भी यह फिल्म 100 करोड़ पा लेगी।

विज्ञापन

रिवॉल्वर रानी नहीं दे पाई टक्कर

2 states in 100 carore club

फिल्म के 100 करोड़ क्लब में पहुंचने की सबसे बड़ी वजह इस फिल्म की रिलीज के साथ और उसके अगले शुक्रवार कोई बड़ी ‌फिल्म न होना है।

इस फिल्म की रिलीज के अगले शुक्रवार रिवॉल्वर रानी और कांची जैसी फिल्में रिलीज हुई थीं। इन दोनों ही फिल्‍मों को दर्शकों ने नकार दिया था। इसका सीधा लाभ 2 स्टेट्स को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे शुक्रवार फिल्में नहीं

2 states in 100 carore club

इसे 2 स्टे्टस फिल्म की खुशनसीबी ही कहेंगे कि इस फिल्म की रिलीज के बाद पड़ने वाले तीसरे शुक्रवार को भी बड़ी फिल्‍में रिलीज नहीं हुईं। बड़ी फिल्म न होने की वजह से इस फिल्म को मल्टीप्लेक्सों में अब तक जगह मिली हुई है। 2 स्टेट्स को बॉलीवुड की कोई फिल्म टक्कर नहीं दे पा रही है। हां हॉलीवुड की फिल्म स्पाइडर मैन जरूर अब अच्छा कारोबार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed