फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood superstar Amitabh Bachchan made a special promise to his fans said he would not litter in the city

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने गंदगी न फैलाने का किया वादा, वीडियो साझा कर लिया प्रण

Wed, 18 Sep 2024 09:39 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 18 Sep 2024 09:39 AM IST
सार

दिग्गज भारतीय कलाकार अमिताभ बच्चन अक्सर सामाजिक संदेश देते और जागरुकता फैलाते नजर आते हैं। इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने गंदगी न फैलाने का वादा किया है। 

विज्ञापन
Bollywood superstar Amitabh Bachchan made a special promise to his fans said he would not litter in the city
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स

विस्तार

अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं। हिंदी फिल्मों में उन्हें कई फैंस महानायक बुलाते हैं। बीते पांच दशक से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अभिनेता ने ये सम्मान और प्रेम अपनी मेहनत से कमाया है। 81 वर्ष से भी ज्यादा की आयु में वह लगातार फिल्मों और टीवी पर नजर आते हैं। अपने काम के प्रति उनके समर्पण की वजह से कई अभिनेता भी उनसे प्रेरणा लेते हैं। इस बीच अब अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस के एक खास वादा किया है। 

विज्ञापन


अमिताभ ने कचरा न फैलाने का किया वादा
अमिताभ अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी में अपने व्यवहार और आचरण से भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करते हैं। इस बार उन्होंने लोगों को गंदगी न फैलाने को लेकर प्रेरित किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए शहर में गंदगी न फैलाने का वादा किया है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि अचानक से इस तरह के वादे के पीछे उन्हें कहां से प्रेरणा मिली। सोशल मीडिया पर कुछ लोग अनुमान लगा रहे हैं कि ये उनके स्वच्छ भारत मिशन का हिस्सा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)



Rajeev Thakur: 'मैं रोने ही वाला था', जब शाहरुख खान की शरारत से मंच पर भर आई थीं राजीव ठाकुर की आंखें
सामाजिक मुद्दों से जुड़े कई अभियानों का कर चुके हैं समर्थन 
अभिनेता ने अपने एक्स और इंस्टाग्राम पर ये वीडियो साझा किया है। इसमें वह हिंदी और मराठी भाषा में बात करते नजर आ रहे हैं। वह वीडियो में हाथ जोड़कर कहते नजर आए," नमस्कार मैं हूं अमिताभ बच्चन। मी कचरा करणार नहीं। मैं कचरा नहीं करूंगा।" इससे पहले उन्होंने बेटी बचाओ अभियान को भी अपना समर्थन दिया था। उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक महिला अपने बच्चे की उम्मीद कर रही है। हर कोई ये उम्मीद कर रहा है कि बेटा पैदा हो, जहां महिला चुपके से प्रार्थना कर रही है कि उसे बेटी ही हो। अभिनेता ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा,"बेटी बन के आना।" 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)



Abhishek Banerjee: 'आलोचनात्मक सराहनाओं से पेट नहीं भरता', दर्शकों के प्यार को ज्यादा तव्वजों देते हैं अभिषेक
'कौन बनेगा करोड़पति 16' की कर रहे हैं मेजबानी
बात करें अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की, तो इन दिनों वह 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16 वें सीजन की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह अभिषेक बनर्जी के साथ 'सेक्शन 84' में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वो द इंटर्न की रीमेक पर भी काम करेंगे। इसके साथ ही उनके पास नाग अश्विन की 'कल्कि 2' भी है, जिसमें वह अपनी अश्वत्थामा की भूमिका को आगे बढ़ाएंगे। 
Shabana Azmi: 9 साल की उम्र में इस अभिनेता की फैन थीं शबाना आजमी, पॉकेट मनी बचाकर खरीदा करती थीं उनकी तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed