{"_id":"6931bdad75e9a3b4cb0bd7a4","slug":"bollywood-is-a-place-filled-with-crocodiles-divya-khossla-says-people-want-my-divorce-2025-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मगरमच्छों से भरा है बॉलीवुड', तलाक के सवाल पर दिव्या खोसला ने दिया हैरान करने वाला जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'मगरमच्छों से भरा है बॉलीवुड', तलाक के सवाल पर दिव्या खोसला ने दिया हैरान करने वाला जवाब
Thu, 04 Dec 2025 10:28 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:28 PM IST
सार
Divya Khosla: दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बहुत हैरान करने वाली बात कही है।
विज्ञापन
दिव्या खोसला
- फोटो : इंस्टाग्राम-@divyakhossla
विस्तार
अभिनेत्री दिव्या खोसला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर आस्क मी एनीथिंग सेशन शुरू किया। सेशन में उन्होंने कई यूजर्स के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने लोगों को अपने एक्टिंग के सफर और बॉलीवुड में अपने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने वीडियो के जरिए यूजर्स के सवालों के जवाब भी दिए। उनके एक जवाब ने लोगों को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
बॉलीवुड में मगरमच्छ हैं
एक यूजर ने दिव्या खोसला से पूछा 'बॉलीवुड में इतनी बेचैनी होने के बावजूद अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल कैसे रख पाती हैं?' इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा 'मैं सोचती हूं कि बॉलीवुड ऐसी जगह है, जहां आपके आस-पास बहुत सारे मगरमच्छ हैं। ऐसे में मैं महसूस करती हूं कि इसके बीच से रास्ता निकालना होगा। मुझे लगता है कि सबसे जरूरी चीज है अपने आप से ईमानदार रहें।'
एक यूजर ने दिव्या खोसला से पूछा 'बॉलीवुड में इतनी बेचैनी होने के बावजूद अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल कैसे रख पाती हैं?' इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा 'मैं सोचती हूं कि बॉलीवुड ऐसी जगह है, जहां आपके आस-पास बहुत सारे मगरमच्छ हैं। ऐसे में मैं महसूस करती हूं कि इसके बीच से रास्ता निकालना होगा। मुझे लगता है कि सबसे जरूरी चीज है अपने आप से ईमानदार रहें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्या खोसला
- फोटो : इंस्टाग्राम-@divyakhossla
इस फिल्म में सबसे ज्यादा मजा आया
एक दूसरे यूजर ने अभिनेत्री से पूछा 'कौन सी फिल्म है जिसमें काम करते हुए आपको सबसे ज्यादा अच्छा लगा?' इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा 'सावी। इसकी शूटिंग यूके में हुई। -10 डिग्री पर पूरे 42 दिन शूटिंग हुई। इसका प्रोडक्शन बहुत सही था। सावी का अनुभव एक तरफ बाकी मेरी सभी फिल्मों का अनुभव एक तरफ।'

रिलीज से पहले 'इक्कीस' की कास्ट ने अरुण खेत्रपाल को दी श्रद्धांजलि, इवेंट में सेना के जवान भी रहे मौजूद
तलाक के सवाल पर मजेदार जवाब
एक और यूजर ने उनसे पूछा 'क्या आपका तलाक हो चुका है?' इस पर दिव्या ने कहा 'नहीं। हालांकि लोग यही चाहते हैं।' दिव्या खोसला ने साल 2005 में भूषण कुमार से शादी की थी। भूषण कुमार एक भारतीय फिल्म और संगीत निर्माता हैं। वह टी-सीरीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं।
दिव्या खोसला का काम
हाल ही में दिव्या खोसला फिल्म 'एक चतुर नार' में नजर आईं। इसमें नील नितिन मुकेश भी थे। इसके निर्देशक उमेश शुक्ला हैं। फिल्म 12 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी।