Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood Diwali Release Movie 2016 to 2026 Ramayana Thugs of Hindostan Sooryavanshi Bhool Bhulaiyaa 3

बॉक्स ऑफिस की दिवाली: आमिर-अमिताभ हुए फ्लॉप, 'सूर्यवंशी' ने लौटाई रौनक; किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई?

Sun, 08 Nov 2026 09:00 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 08 Nov 2026 09:00 AM IST
सार

  • 2016 से लेकर 2026 तक दिवाली पर बॉलीवुड की लगभग 18 फिल्में रिलीज हुईं।
  • इसमें सलमान खान, रणबीर कपूर, अजय देवगन समेत कई सितारों की फिल्में शामिल रही।
  • अब देखना होगा इस साल यश की 'रामायण' क्या कमाल दिखाती है।

विज्ञापन
Bollywood Diwali Release Movie 2016 to 2026 Ramayana Thugs of Hindostan Sooryavanshi Bhool Bhulaiyaa 3
दिवाली पर रिलीज हुई फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और जश्न का प्रतीक है। इस खास मौके पर जहां लोग अपने घरों को दीयों से सजाते हैं और परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं, वहीं बॉलीवुड भी दर्शकों को मनोरंजन का तोहफा देने में पीछे नहीं रहता। हर साल दिवाली के आसपास बड़े सितारों की फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने की परंपरा रही है। 
विज्ञापन


इस साल रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' ने दिवाली से तीन दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक दी। खास बात ये है कि दो दिन में यह मूवी 100 करोड़ का बिजनेस भी कर चुकी है। ऐसे में चलिए साल 2016 से 2026 तक दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Bollywood Diwali Release Movie 2016 to 2026 Ramayana Thugs of Hindostan Sooryavanshi Bhool Bhulaiyaa 3
शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल - फोटो : आईएमडीबी
'ऐ दिल है मुश्किल' और 'शिवाय' के बीच हुई टक्कर
साल 2016 में दिवाली के मौके पर 28 अक्टूबर को दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। पहली थी करण जौहर के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर 'ऐ दिल है मुश्किल' और दूसरी अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय'। दोनों फिल्मों के बीच सीधा बॉक्स ऑफिस मुकाबला देखने को मिला।

सैकनिल्क के मुताबिक, 'ऐ दिल है मुश्किल' ने भारत में करीब 113.19 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया। वहीं 'शिवाय' का भारत में नेट कलेक्शन करीब 100.45 करोड़ रुपये रहा। इस मुकाबले में रणबीर कपूर की फिल्म आगे रही।
विज्ञापन

Bollywood Diwali Release Movie 2016 to 2026 Ramayana Thugs of Hindostan Sooryavanshi Bhool Bhulaiyaa 3
गोलमाल अगेन और सीक्रेट सुपरस्टार - फोटो : आईएमडीबी
'गोलमाल अगेन' और 'सीक्रेट सुपरस्टार'
साल 2017 में दिवाली के मौके पर अजय देवगन की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल अगेन' और आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी 'सीक्रेट सुपरस्टार' आमने-सामने थीं। 'गोलमाल अगेन' 20 अक्टूबर को रिलीज हुई, जबकि 'सीक्रेट सुपरस्टार' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'गोलमाल अगेन' ने दर्शकों को खूब हंसाया और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 205.69 करोड़ रुपये रहा। वहीं, जायरा वसीम और आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने करीब 63.40 करोड़ रुपये का भारत नेट कलेक्शन किया। इस साल अजय देवगन की फिल्म ने बाजी मारी।

विज्ञापन

Bollywood Diwali Release Movie 2016 to 2026 Ramayana Thugs of Hindostan Sooryavanshi Bhool Bhulaiyaa 3
आमिर खान फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में - फोटो : सोशल मीडिया
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी
साल 2018 में दिवाली के मौके पर आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज हुई। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह था। आमिर और अमिताभ की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आई थी।

फिल्म ने पहले दिन शानदार शुरुआत की, लेकिन कमजोर कहानी और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के चलते इसका कारोबार जल्द ही गिर गया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 151.30 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 327.51 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। बड़े बजट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।

Bollywood Diwali Release Movie 2016 to 2026 Ramayana Thugs of Hindostan Sooryavanshi Bhool Bhulaiyaa 3
हाउसफुल 4 - फोटो : IMDb
'हाउसफुल 4' ने दिवाली पर जमाया रंग
साल 2019 में दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को तीन हिंदी फिल्में रिलीज हुईं। इनमें अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4', राजकुमार राव की 'मेड इन चाइना' और तापसी पन्नू-भूमि पेडनेकर की 'सांड की आंख' शामिल थीं।

इन तीनों फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई 'हाउसफुल 4' ने की। फिल्म ने भारत में करीब 210.30 करोड़ रुपये नेट कमाए और सुपरहिट रही। वहीं 'मेड इन चाइना' का कलेक्शन करीब 12.30 करोड़ रुपये और 'सांड की आंख' का करीब 23.67 करोड़ रुपये रहा। इस तरह दिवाली पर अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने बाकी दोनों फिल्मों को काफी पीछे छोड़ दिया।

Bollywood Diwali Release Movie 2016 to 2026 Ramayana Thugs of Hindostan Sooryavanshi Bhool Bhulaiyaa 3
सूरज पे मंगल भारी - फोटो : सोशल मीडिया
'सूरज पे मंगल भारी' ने उठाया जोखिम
साल 2020 बॉलीवुड के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। कोरोना के कारण सिनेमाघर लंबे समय तक बंद रहे और फिल्मों की रिलीज पर भी इसका असर पड़ा। इस दौरान मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख की फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह दिवाली के ठीक बाद की रिलीज थी और महामारी के दौरान थिएटर में आने वाली शुरुआती फिल्मों में शामिल रही।

हालांकि, उस समय सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या सीमित थी और कोरोना का डर भी लोगों के बीच बना हुआ था। फिल्म ने भारत में करीब 3.30 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया। महामारी के मुश्किल दौर में रिलीज होने के कारण इसका प्रदर्शन प्रभावित हुआ।





 

Bollywood Diwali Release Movie 2016 to 2026 Ramayana Thugs of Hindostan Sooryavanshi Bhool Bhulaiyaa 3
सूर्यवंशी - फोटो : इंस्टाग्राम: @akshaykumar
'सूर्यवंशी' ने सिनेमाघरों में लौटाई रौनक
साल 2021 में दिवाली के आसपास अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज हुई। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आई। इसमें अजय देवगन और रणवीर सिंह ने भी कैमियो किया था।

कोरोना के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों की वापसी के लिहाज से यह फिल्म बेहद अहम रही। फिल्म ने दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफलता हासिल की। 'सूर्यवंशी' का भारत में नेट कलेक्शन करीब 195.55 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 293 करोड़ रुपये था। फिल्म हिट घोषित रही।

Bollywood Diwali Release Movie 2016 to 2026 Ramayana Thugs of Hindostan Sooryavanshi Bhool Bhulaiyaa 3
राम सेतु और थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
'राम सेतु' और 'थैंक गॉड'
साल 2022 में दिवाली के मौके पर एक बार फिर दो बड़े सितारों की फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिली। 25 अक्टूबर को अक्षय कुमार की 'राम सेतु' और अजय देवगन-सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'थैंक गॉड' सिनेमाघरों में रिलीज हुईं।

'राम सेतु' में अक्षय कुमार ने एक पुरातत्वविद् की भूमिका निभाई थी, जो राम सेतु के अस्तित्व की सच्चाई तलाशने निकलता है। वहीं 'थैंक गॉड' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन चित्रगुप्त के किरदार में नजर आए।

आंकड़ों के अनुसार, 'राम सेतु' ने भारत में करीब 74.70 करोड़ रुपये नेट कमाए, जबकि 'थैंक गॉड' का भारत नेट कलेक्शन करीब 36.35 करोड़ रुपये रहा। दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार की 'राम सेतु' आगे रही, लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाईं।

Bollywood Diwali Release Movie 2016 to 2026 Ramayana Thugs of Hindostan Sooryavanshi Bhool Bhulaiyaa 3
'टाइगर 3' - फोटो : इंस्टाग्राम
दिवाली पर 'टाइगर 3' का धमाका
साल 2023 में दिवाली के दिन यानी 12 नवंबर को सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज हुई। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आए। फिल्म को यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होने का भी फायदा मिला।

'टाइगर 3' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। फिल्म ने भारत में करीब 282.79 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 464 करोड़ रुपये रहा। फिल्म हिट साबित हुई।

Bollywood Diwali Release Movie 2016 to 2026 Ramayana Thugs of Hindostan Sooryavanshi Bhool Bhulaiyaa 3
भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan और @teamajaydevgn
'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' की टक्कर
साल 2024 की दिवाली बॉलीवुड के लिए बेहद खास रही। 1 नवंबर को दो बड़ी फिल्में 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। एक तरफ अजय देवगन की कॉप यूनिवर्स फिल्म थी, तो दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट।

दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था। शुरुआत में 'सिंघम अगेन' ने बड़ी ओपनिंग ली, लेकिन लंबे समय तक कमाई के मामले में 'भूल भुलैया 3' ने बेहतर प्रदर्शन किया। 'भूल भुलैया 3' का भारत नेट कलेक्शन करीब 260.11 करोड़ रुपये रहा, जबकि 'सिंघम अगेन' ने करीब 247.86 करोड़ रुपये कमाए।

Bollywood Diwali Release Movie 2016 to 2026 Ramayana Thugs of Hindostan Sooryavanshi Bhool Bhulaiyaa 3
थामा और एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : सोशल मीडिया
'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत'
साल 2025 में दिवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को दो फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहली थी आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' और दूसरी हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत'।

दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, कमाई के मामले में 'थामा' ने बाजी मार ली। 'थामा' ने भारत में करीब 134.78 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया, जबकि 'एक दीवाने की दीवानियत' का भारत नेट कलेक्शन करीब 78.99 करोड़ रुपये रहा।

Bollywood Diwali Release Movie 2016 to 2026 Ramayana Thugs of Hindostan Sooryavanshi Bhool Bhulaiyaa 3
'रामायण' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'रामायण' ने मचाया धमाल
साल 2026 में दिवाली के मौके पर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हुई। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने महज दो दिनों में भारत में करीब 112.90 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन कर लिया था। वहीं इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 221.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed