किसी ने बॉडी बिल्डिंग तो किसी ने सेट किया रोमांस का ट्रेंड, ये है बॉलीवुड में नई शुरुआत करने वाले एक्टर
Bollywood Trend Setter Actors: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे अभिनेताओं ने नई चीजों की शुरुआत करते हुए एक ट्रेंड सेट किया। इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल है। पढ़ते हैं किन अभिनेताओं ने फिल्म उद्योग में नए ट्रेंड सेट किए हैं।
विस्तार
गुरुवार को दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन मुंबई में ‘वेव्स समिट 2025’ में शामिल हुए। इस इवेंट में अभिनेता ने साउथ में सिक्स पैक एब्स का ट्रेंड शुरू करने की बात भी कही। अभिनेता ने कहा कि 20 साल पहले उन्होंने ही यह ट्रेंड सेट किया था। ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई अभिनेता इंडस्ट्री में ट्रेंड सेट कर रहा है। इससे पहले भी भारतीय सिनेमा में कई एक्टर्स ट्रेंड सेट कर चुके हैं। जानते हैं कौन-कौन से अभिनेताओं ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नए ट्रेंड की शुरुआत की।
राजेश खन्ना
दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना ने हिंदी सिनेमा में सुपरस्टार का ट्रेंड शुरू किया। इससे पहले सुपरस्टार का टाइटल केवल हॉलीवुड फिल्मों में ही था। अभिनेता को भारत का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। इसके बाद से ही भारतीय फिल्म उद्योग में अभिनेताओं को सुपरस्टार कहा जाने लगा।
यह खबर भी पढ़ें: Kiara Advani: कियारा ही नहीं, प्रेग्नेंसी में ये एक्ट्रेसेस भी रहीं एक्टिव; कईयों ने तो फिल्म की शूटिंग तक की
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है। बिग बी के नाम से मशहूर अभिनेता ने इंडस्ट्री में ‘एंग्री यंग मैन’ वाली छवि बनाई। एंग्री यंग मैन का कॉन्सेप्ट उस दौर की समाज और देश की विकट परिस्थितियों से उपजती है।
यह खबर भी पढ़ें: Wamiqa Gabbi: वामिका बोलीं, ‘बेबी जॉन’ में मैंने अपना बेस्ट दिया’; फिल्म की असफलता का कारण साझा किया
संजय दत्त-सलमान खान
बॉलीवुड में बॉडी बिल्डिंग का ट्रेंड सेट करने में संजय दत्त और सलमान खान का अहम योगदान है। 80 के दशक में संजय दत्त ने इसकी शुरुआत की। इसके बाद सलमान खान ने इसे और भी व्यापक रूप से इंडस्ट्री में बढ़ाया। सलमान खान के बाद से कई अभिनेताओं ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करते हुए बॉडी बिल्डिंग की।
शाहरुख खान
शाहरुख खान एक रोमांटिक हीरो के किरदार को इस तरह निभाया कि उन्हें रोमांस का बादशाह कहा जाने लगा। अभिनेता ने बॉलीवुड में रोमांस के नए मायने गढ़े। अभिनेता ने कई सारी फिल्में ऐसी की हैं, जो रोमांटिक फिल्मों का एक उदाहरण बनकर सामने आईं।