फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bollywood actor dharmendra film set update funny caption fans react

Dharmendra: ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र ने शेयर की फिल्म के सेट से तस्वीर, फैंस ने ली राहत की सांस

Mon, 02 Jun 2025 12:22 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 02 Jun 2025 12:22 PM IST
सार

Dharmendra Picture From Film Set: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने हाल ही में फिल्म के सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की जिससे उनकी हेल्थ को लेकर परेशान होने वाले फैंस को राहत मिली। 

विज्ञापन
bollywood actor dharmendra film set update funny caption fans react
धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम- @aapkadharam

विस्तार

बॉलीवुड के एवरग्रीन सुपरस्टार धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। हालांकि पिछले कुछ वक्त से उनकी खराब सेहत फैंस के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी लेकिन अब धर्म पाजी ने फिल्म सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर सभी शुभचिंतकों को मैसेज दे दिया है कि वो एकदम ठीक हैं।

विज्ञापन

धर्मेंद्र ने फिल्म के सेट से शेयर की तस्वीर 
88 साल के धर्मेंद्र ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो काफी चुलबुले अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उनका कैप्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)


 

सेट पर धर्मेंद्र का मस्तीभरा अंदाज
धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूटिंग के लंच ब्रेक की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो मजाकिया अंदाज में नजर आए। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘कैसे फिल्म के प्रोड्यूसर उन्हें कहते हैं कि धर्म जी, एप्रन पहन लीजिए, कॉन्टीन्यूटी की एक ही ड्रेस है।’ धर्मेंद्र ने आगे लिखा कि वो बच्चों की तरह हंसते हुए एप्रन पहन लेते हैं। उनका ये सरल और विनम्र स्वभाव एक बार फिर लोगों का दिल जीत गया।

धर्मेंद्र के पोस्ट पर फैंस ने लुटाया प्यार
इस पोस्ट के सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। किसी ने उन्हें एवरग्रीन स्टार कहा तो किसी ने हमेशा दिलों में रहने वाला इंसान बताया। एक यूजर ने लिखा, ‘धर्मेंद्र जी जैसे कलाकार अब कहां मिलते हैं, जिनकी सादगी हर तस्वीर में झलकती है।’ वहीं, कुछ फैंस ने ये भी बताया कि उन्हें धर्मेंद्र को इतने स्वस्थ और खुश देखकर बेहद खुशी हो रही है।

स्वास्थ्य को लेकर पहले उभरी थी चिंता
बता दें कुछ समय पहले धर्मेंद्र को आंख पर पट्टी के साथ पब्लिक में देखा गया था, जिससे उनके फैंस थोड़े परेशान हो गए थे। बाद में बेटे सनी देओल ने खुद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि उनके पापा की बस एक मामूली मोतियाबिंद की सर्जरी हुई है और घबराने की कोई बात नहीं है। सनी की इस सफाई के बाद फैंस को राहत मिली थी।

ये खबर भी पढ़ें: Mani Ratnam B'day: 'ठग लाइफ' के एक्टर कमल हासन ने मणि रत्नम को दी जन्मदिन की बधाई, लिखी दिल जीतने वाली पोस्ट

फिटनेस को लेकर भी दे रहे प्रेरणा
धर्मेंद्र अब भी खुद को फिट रखने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो फिजियोथेरेपी लेते नजर आए थे। उन्होंने उस वीडियो में लिखा था कि योग, एक्सरसाइज और अब फिजियोथेरेपी से अपनी सेहत का ध्यान रख रहे हैं और फैंस के आशीर्वाद से अच्छा महसूस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आखिरी बार धर्मेंद्र को शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। इसके अलावा वो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आए थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed