Mani Ratnam B'day: 'ठग लाइफ' के एक्टर कमल हासन ने मणि रत्नम को दी जन्मदिन की बधाई, लिखी दिल जीतने वाली पोस्ट
Kamal Haasan On Mani Ratnam Birthday: अभिनेता कमल हासन ने निर्देशक मणि रत्नम के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने उनकी तारीफ में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी है।
विस्तार
तमिल सुपरस्टार कमल हासन और निर्देशक मणि रत्नम अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' के साथ स्क्रीन पर आने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी दशकों से करीबी दोस्त और परिवार की तरह रही है। अब तमिल सुपरस्टार हासन ने फिल्म निर्माता मणि रत्नम के 69 साल पूरे होने पर जन्मदिन की बधाई दी है और उनके लिए एक नोट लिखा है।
मणि रत्नम के लिए कमल हासन ने लिखी पोस्ट
कमल हासन ने एक्स पर फिल्म 'ठग लाइफ' के निर्देशक मणि रत्नम के साथ एक तस्वीर साझा की। इसके साथ, उन्होंने अपनी दशकों पुरानी दोस्ती को लेकर एक नोट लिखा। उन्होंने पोस्ट में बताया कि वे न केवल सहकर्मी हैं, बल्कि दोस्त, परिवार, एक साथ सपने देखने वाले और सिनेमा के छात्र भी हैं।
Happy Birthday, Mani Ratnam.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) June 2, 2025
From Nayakan to Thug Life, we’ve journeyed through time together — as colleagues, family, co-dreamers, and above all, as lifelong students of cinema. Through every chapter, your presence has been a source of strength — a mind I turn to in moments of… pic.twitter.com/PVb9ejWdwL
कमल हासन ने की मणि रत्नम की तारीफ
कमल हासन ने आगे लिखा 'हर पाठ के जरिए आपकी उपस्थिति शक्ति का स्रोत रही है। आपके पास एक ऐसा दिमाग है जिसके बारे में सोचकर मैं हैरत में पड़ जाता हूं। एक आत्मा जो कुछ लोगों की तरह फिल्म की भाषा से गहराई से जुड़ी हुई है। आपकी कहानियां सामने आती रहें, क्योंकि हर फ्रेम के साथ, आपकी दृष्टि सिनेमा में गहराई और सुंदरता लाती है। हमेशा के लिए आपके दोस्त, कमल हासन।'
रवि मोहन ने दी मणि रत्नम को बधाई
कमल हासन के अलावा, अभिनेता रवि मोहन ने भी मणिरत्नम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।। दोनों ने फिल्म पोन्नियिन सेलवन में साथ काम किया था। अभिनेता ने फिल्म के सेट से एक पुरानी तस्वीर साझा कर फिल्म निर्माता को बधाई दी है।
एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा 'भारतीय सिनेमा के प्रतीक मणिरत्नम सर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! आपके निर्देशन में काम करना सम्मान की बात है। ठगलाइफ और आगे की सभी चीजों के लिए शुभकामनाएं सर।'
Wishing the epitome of Indian cinema, #ManiRatnam sir a very happy birthday!
— Ravi Mohan (@iam_RaviMohan) June 2, 2025
Honoured to have acted in your direction💜
Best wishes for #ThugLife and everything ahead sir ✌🏼@MadrasTalkies_ #HBDManiRatnam pic.twitter.com/Z6s5QMXzWW
ठग लाइफ के बारे में
निर्देशक मणिरत्नम ने 'ठग लाइफ' का निर्देशन किया है। कुछ ही दिनों में ये फिल्म पर्दे पर आ रही है। यह फिल्म एक्शन थ्रिलर है। इसके पहले टीजर, गाने और ट्रेलर ने फैंस के बीच काफी चर्चा बटोरी है। फिल्म में कमल हासन और सिलंबरासन टीआर के अलावा तृशा कृष्णन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और दूसरे कलाकार हैं।