फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bobby Deol Performs Ravana Vadh at Red Fort Grounds in luv kush raamlila

Bobby Deol: बॉबी देओल ने किया रावण दहन, एक्टर के हाथ में धनुष-बाण देख उत्साहित हुए फैंस

Thu, 02 Oct 2025 09:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 02 Oct 2025 09:11 PM IST
सार

Bobby Deol In Ramleela: बॉबी देओल आज दिल्ली के लाल किला मैदान में मौजूद रहे। यहां उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से भगवान राम की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Bobby Deol Performs Ravana Vadh at Red Fort Grounds in luv kush raamlila
रावण दहन करते बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज दशहरा के दिन दिल्ली की मशहूर लव कुश रामलीला में एक यादगार पल देखने को मिला। यहां बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने प्रतीकात्मक रूप से भगवान राम की भूमिका निभाई और रावण का वध करने के लिए बाण चलाया। इससे असत्य पर सत्य की विजय का शाश्वत संदेश गया। इस भव्य दृश्य को लाल किला मैदान में जमा हजारों दर्शकों ने देखा। अभिनेता निखिल द्विवेदी भी मंच पर आए और बॉबी देओल का साथ दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

राम का आशीर्वाद लेने का फैसला किया
लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा 'बॉबी देओल आध्यात्मिक प्रवृत्ति के हैं। अपने फिल्मी करियर के 30 साल पूरे होने पर, उन्होंने भगवान राम का आशीर्वाद लेने का फैसला किया और समिति के निमंत्रण पर, इस ऐतिहासिक समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली आए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सितारे ले चुके हिस्सा
अर्जुन कुमार ने आगे कहा 'कई प्रमुख फिल्मी सितारे पहले भी लव कुश रामलीला का हिस्सा रह चुके हैं, जिनमें अजय देवगन, करीना कपूर, रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार, दक्षिण के सुपरस्टार प्रभास, जॉन अब्राहम आदि शामिल हैं। सभी ने अपनी भागीदारी के जरिए भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त की है।'

यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: जुबीन गर्ग के निधन मामले में आया नया अपडेट, आराेपियों पर कसा शिकंजा, FIR में जोड़ी गई धारा 103
विज्ञापन

Bobby Deol Performs Ravana Vadh at Red Fort Grounds in luv kush raamlila
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल का काम
बॉबी देओल के काम की बात करें तो वह हाल ही में शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए हैं। यूजर्स इसे पसंद कर रहे हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने नेटफ्लिक्स की इस सीरीज से अपने निर्देशन की शुरुआत की है। 18 सितंबर को प्रीमियर हुए इस शो में बॉबी ने बॉलीवुड सुपरस्टार अजय तलवार की भूमिका निभाई है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर
बॉबी देओल जल्द ही अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'बंदर' में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ सान्या मल्होत्रा होंगी।
इसके अलावा वह तमिल फिल्म 'जन नायकन' का हिस्सा होंगे। इसमें उनके साथ विजय और पूजा हेगड़े होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed