फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Murder charge slapped on Zubeen Gargs manager festival organiser Shyamkanu Mahanta

Zubeen Garg: जुबीन गर्ग के निधन मामले में आया नया अपडेट, आराेपियों पर कसा शिकंजा, FIR में जोड़ी गई धारा 103

Thu, 02 Oct 2025 07:07 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 02 Oct 2025 07:07 PM IST
सार

Zubeen Garg Murder: गायक जुबीन गर्ग के निधन की जांच चल रही है। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। आइए जानते हैं नया अपडेट क्या है?

विज्ञापन
Murder charge slapped on Zubeen Gargs manager festival organiser Shyamkanu Mahanta
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स

विस्तार

19 सितंबर को गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में रहस्यमयी तरीके से निधन हो गया था। उनके निधन की जांच चल रही है। अब इसमें नया मोड़ आया है। असम पुलिस ने जुबीन की मौत के सिलसिले में उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंत पर हत्या का आरोप लगाया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Trending Videos

14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
जानकारी के मुताबिक दोनों लोगों को बुधवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। असम पुलिस के अपराध जांच विभाग के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने मीडिया को बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
उन्होंने कहा 'जांच जारी है और मैं ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकता।'

यह खबर भी पढ़ें: Simi Garewal: 'डियर रावण, तुम हमारी संसद से ज्यादा पढ़े-लिखे थे', दशहरा पर सिमी ग्रेवाल ने लंकेश को लिखा खत
विज्ञापन
विज्ञापन

Murder charge slapped on Zubeen Gargs manager festival organiser Shyamkanu Mahanta
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स

दोनों पर 103 धारा लगाई गई
मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उन्होंने एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 भी जोड़ दी है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 हत्या की सजा से संबंधित है। इसके मुताबिक, जो कोई भी हत्या करता है उसे मृत्युदंड या आजीवन कारावास और जुर्माने से दंडित किया जाएगा।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि शर्मा और महंत पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जुबीन की पत्नी का बयान
दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने कहा 'जांच प्रक्रिया जारी है और वे इसे अपने तरीके से संभाल रहे हैं। इसलिए हमें अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा और जांच सही ढंग से होगी। हमें जल्द ही पता चल जाएगा कि उस दिन क्या हुआ था और कौन दोषी हैं। अगर कोई जिम्मेदार है, तो उसे बहुत जल्द सजा मिलेगी।'
 

राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
आपको बता दें कि जुबीन गर्ग 20 सितंबर को सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। यहां 19 सितंबर को स्कूबा डाइविंग करते समय उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को पहले दिल्ली, फिर असम लाया गया। यहां दोबारा पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed