{"_id":"642fc9cc187b76e39103f7d7","slug":"bmc-action-against-illegally-built-film-studios-of-congress-leader-aslam-sheikh-in-madh-area-of-mumbai-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: कांग्रेस नेता के अवैध फिल्म स्टूडियो पर चला बुल्डोजर, 'रामसेतु' और 'आदिपुरुष' की हो चुकी है शूटिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mumbai: कांग्रेस नेता के अवैध फिल्म स्टूडियो पर चला बुल्डोजर, 'रामसेतु' और 'आदिपुरुष' की हो चुकी है शूटिंग
Fri, 07 Apr 2023 01:14 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:14 PM IST
सार
कहा जा रहा है कि मड-मारवे इलाके में समुंदर किनारे कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख का एक स्टूडियो था। असलम शेख पर आरोप है कि उन्होंने अवैध तरीके से 1000 करोड़ रुपये का स्टूडियो बनाया था।
विज्ञापन
ढहाया गया अवैध स्टूडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने आज एक फिल्म स्टूडियो पर कार्रवाई की है। बीएमसी ने मड-मारवे इलाके में अवैध रूप से बनाए गए फिल्म स्टूडियो पर बुलडोजर चला दिया है। बता दें कि यह स्टूडियो कांग्रेस नेता असलम शेख का था। इस स्टूडियो में रामसेतु और आदिपुरुष की भी शूटिंग हो चुकी है। कहा जा रहा है कि यह स्टूडियो अवैध था, इसीलिए इसपर कार्रवाई की गई है।
अवैध था स्टूडियो
कहा जा रहा है कि मड-मारवे इलाके में समुंदर किनारे कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख का एक स्टूडियो था। असलम शेख पर आरोप है कि उन्होंने अवैध तरीके से 1000 करोड़ रुपये का स्टूडियो बनाया था। इस स्टूडियो का कुछ हिस्सा फरवरी में भी तोड़ा जा चुका है। अब महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से इस अवैध स्टूडियो को ढ़हाने का सख्त निर्देश मिला है। जिसके बाद बीएमसी और डीएम ने कड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि पांच स्टूडियो पर स्टे था, जिसे कि निरस्त कर दिया गया था।
इसे भी पढ़ें- Sonali Bendre: ‘नाराज’ के सेट पर हुईं गोल्डी से आंखें चार, फिर शादी, और अब अपने पति से इसलिए नाराज हैं सोनाली
क्या बोले भाजपा नेता किरीट सोमैया
वहीं इस घटना के समय मौके पर मौजूद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, बीएमसी कमिश्नर इकबाल चहल को इस अवैध घोटाले के बारे में पता था, लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की। हमने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसने बीएमसी से सवाल किया कि अवैध निर्माण की अनुमति कैसे दी गई। सीएम और डिप्टी सीएम से इसकी जांच के आदेश देने का अनुरोध किया। आदित्य ठाकरे ने इस जगह का दौरा किया था और उनके सामने यह स्टूडियो बने हुए थे। इसे लेकर हमने 24 महीनों तक संघर्ष किया है और अब हमें न्याय मिला जब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इनको गिराने के आदेश दे दिए।

#WATCH | BMC action against "illegally built" film studios in Madh area of Mumbai following court orders pic.twitter.com/Orn1k7W1j4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 7, 2023
इसे भी पढ़ें- Sonali Bendre: ‘नाराज’ के सेट पर हुईं गोल्डी से आंखें चार, फिर शादी, और अब अपने पति से इसलिए नाराज हैं सोनाली
क्या बोले भाजपा नेता किरीट सोमैया
वहीं इस घटना के समय मौके पर मौजूद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, बीएमसी कमिश्नर इकबाल चहल को इस अवैध घोटाले के बारे में पता था, लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की। हमने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसने बीएमसी से सवाल किया कि अवैध निर्माण की अनुमति कैसे दी गई। सीएम और डिप्टी सीएम से इसकी जांच के आदेश देने का अनुरोध किया। आदित्य ठाकरे ने इस जगह का दौरा किया था और उनके सामने यह स्टूडियो बने हुए थे। इसे लेकर हमने 24 महीनों तक संघर्ष किया है और अब हमें न्याय मिला जब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इनको गिराने के आदेश दे दिए।
#WATCH |BMC Commissioner Iqbal Chahal knew of this illegal scam but didn't take action.We approached court which questioned BMC on how illegal constructions were allowed.Requested CM&Dy CM to order probe into this:Kirit Somaiya,BJP on "illegally built" film studios in Madh,Mumbai pic.twitter.com/QJRMbg81a2
— ANI (@ANI) April 7, 2023